4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायक: एसपी साहब बताएं कैसे रोकेंगे अवैध कारोबार व करेंगे जनता की सुरक्षा

Katni big crime

8 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Feb 07, 2025

Katni big crime

Katni big crime

एसपी: मैं बड़ी-बड़ी बातें न बोलूं, इससे बेहतर होगा कि अपने काम पर फोकर करें
शहर व जिले में बढ़ते अपराध पर एकजुट हुए शहर के व्यापारिक संगठन व समाजसेवी, पुलिस के खिलाफ जमकर बोला हल्ला, चेताया कि अब नहीं सहेंगे अपराध

कटनी. एसपी साहब, आप जबतक सडक़ में उतरकर स्टॉफ को टाइट नहीं करोगे, तबतक स्थिति नहीं सुधरने वाली, पुलिस महकमे में अपराधियों से सांठगांठ के बहुत ज्यादा आरोप हैं, यह आरोप शहर की जनता लगा रही है, आप तो बताएं कि कैसे शहर व जिले की सुरक्षा मिलेगी, मेरे घर से चंद कदम की दूरी पर स्मैक बिक रही है। महिलाएं तस्करी कर रही हैं, अच्छे घरों के बच्चे लपेट में आ गए हैं। शहर में कई जगह पर गश्त नहीं होती, जिला अस्पताल में चाकूबाजी, मारपीट के आएदिन कई मामले आ रहे हैं, झिंझरी क्षेत्र में लूट के दुस्साह किया गया, जो बदमाश थे पुलिस ने सिर्फ 151 की कार्रवाई की गई, अवैध खनन चरम पर है, लमतरा क्षेत्र में डीजल चोरी हो रहा है, इडस्ट्रियों में घटनाएं हो रही हैं…। यह बात बुधवार की दोपहर विधायक संदीप जायसवाल ने अपने आवास के बाहर शहर में बढ़ते अपराध को लगाम लगाने के लिए रणनीति तय करने के लिए शहर के व्यापारी संगठनों, समाजसेवियों की बुलाई गई बैठक में कही। विधायक ने जमकर पुलिस पर निशाना साधा। विधायक ने सभा में यह भी कहा कि ‘बटोगे तो कटोगे।
विधायक ने कहा कि सभी लोग सुरक्षा चाहते हैं। इस तरह के कई राहुल बिहारी पैदा हो सकते हैं। तो अब शहर के लोग भी एकजुट रहेंगे। आप लोगों से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद है। यातायात पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई के लिए लोगों की लाइन लगवाई जा रही है। यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडेय सडक़ में दिखते ही नहीं, विधायक को खुद जाम खुलवाना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस चाय-पान दुकान में बैठती है, व्यवस्था छोडकऱ बाकि के काम काम करते दिखते हैं। गुंडे बढ़ते हैं तो कोई सुरक्षित नहीं बचोगे, इसलिए एकता की ताकत दिखाएं। विधायक ने कहा कि एसपी खुद आकर बताएं कि बदमाश राहुल बिहारी गिरफ्तार हो गया है।

अपने परिवार को बचाना है…
विधायक ने व्यापारियों व शहरवासियों को कहा कि एकजुटता का परिचय दें। यह सभा अपनी, बच्चों की व परिवार की सुरक्षा के लिए है। कुछ लोग जाति व समाज के नाम पर बांटने का प्रयास करते हैं, लेकिन कोविड महामारी व बाढ़ जैसे हालात में पीछे रहते हैं। विधायक ने कहा कि आरोपी के न पकड़े जाने पर पांच दिन बाद बंद करने की योजना बना गई थी। आरोपी गिरफ्तार हो गया है। एक अपराधी के बंद होने से भयमुक्त समाज नहीं बनेगा।

इन अपराधों पर जनता ने बोला हल्ला
विधायक निवास पर हुई बैठक में लोगों ने शहर व जिले में बढ़े अपराधों पर जमकर हल्ला बोला। शहर में स्मैक तस्करी, जगह-जगह पुलिस द्वारा की जा रही चालानी कार्रवाई, वार्डों में गश्त न होने, बस्तियों में अवैध शराब की तस्करी, पुलिस द्वारा द्वेश व आर्थिक लाभ के चलते की जाने वाली मनमानी कार्रवाई, लूट, स्टेशन रोड में हर दिन यात्रियों के साथ हो रही लूट लूट, बस स्टैंड क्षेत्र में पनपे अपराध, शहर व जिले में बढ़ते अपराधों पर जमकर हल्ला बोला और पुलिस से तत्काल लगाम लगाने की मांग रखी। अवैध खनन का जमकर मुद्दा गंूजा।

गुंडे-बदमाशों को नहीं आने दूंगा…
विधायक ने कहा कि कोई अपराधी रात-विरात हमला कर देगा तो कोई दिक्कत नहीं है, संदीप जायसवाल कई आए और चले गए, लेकिन ऐसी अपराधों व अवैध कारोबार होने पर चुप नहीं बैठूंगा, लेकिन दोबारा ऐसे राहुल बिहारी जैसे गुंडे-बदमाशों को नहीं आने दूंगा। विधायक संदीप जायसवाल ने एक बिहारी जाएगा, दूसरा आ जाएगा। एक बाद एसपी साहब आपको बताऊं कि बहुत से लोग असंतुष्ट होंगे। यह आयोजन मेरी विफलता है कि गुंडे के आतंक के कारण यह आयोजन हो रहा है। यह पहली बार हुआ है जब किसी मुद्दे पर एक स्वर बना है। आप इसे गंभीरता से लेंगे। मैंने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को भी कहा था कि कटनी में विस्फोट होगा। अब यदि इस तरह की कोई घटना हुई तो शहर के लोग मेरी बात नहीं सुुनेंगे। लोग बहुत पीडि़त हैं। विधायक ने यह भी कहा कि अब हर दुकान पर सुरक्षित कटनी के बैनर लगेंगे।


एसीसी सीमेंट प्लांट में खनिज भंडारण की जांच करने पहुंचे अफसर

पुलिस क्यों नहीं लिख रही लूट की एफआइआर
विधायक ने एसपी से कहा कि पीडि़त एफआइआर लिखा रहा है कि अंगूठी, कड़ा, मोबाइल लूट लिया गया है, एफआइआर में लिखा जा रहा है कि गिर गया है, यह कहां तक उचित है। आपको लुटना लिखना था, जांच में लूट की धारा लगाने में टीआई को बड़ी दिक्कत हो रही है, इससे प्रश्नचिन्ह लग रहा है। जिले में अवैध खनन की खराब स्थिति है। खनिज विभाग भी दोषी है। कार्रवाई बोलने पर वैध कारोबार करने वाले लोगों को ओवरलोडिंग की कार्रवाई कर दी जाती है। माधवनगर थाना क्षेत्र में बड़ा कारोबार हो रहा है। मैंने एक बार सूचना दी तो जेसीबी व गाडिय़ा हटवा दी गई, इस तंत्र से राहुल बिहारी भी जुड़ा हुआ है। कुठला तरफ अलग गैंग चल रही है। इसे रोका जाए। जबतक कठोर कार्रवाई नहीं होगी तो और बड़ी घटना होगी। ऐसी स्थितियां कभी कटनी में नहीं देंखी गईं। पहली बार गुंडा-बदमाश के कारण कटनी बंद के हालात बने। अब ऐसा हुआ तो स्थिति खराब होगी। प्रदेश में कहीं पर ऐसी स्थिति नहीं है। कुछ लोग प्रदेश का मुद्दा बना रहे हैं।

बच्चों को सट्टा से बचाएं
विधायक ने कहा कि शहर में क्रिकेट का सट्टा चल रहा है। कभी कल्पना करें कि अग्रहरि पिता जब अपने ढाई साल के बेटे को गोली मार रहा होगा तो उस पर क्या गुजरी होगी। अभी एक कुठला में सुसाइड किया तो एक व्यक्ति का नाम था, उसके बारे में पूछ तो थाना प्रभारी ने कहा कि वाट्सएप पर नाम लिख गई है, इसलिए मुकदम बना और वह जेल चला गया। दूसरी तरफ एनकेजे में युवक सुसाइड कर रहा है, वह सट्टेबाजों का नाम दे रहा है, लेकिन एफआइआर नहीं हो रही। एसपी साहब गंभीरता से लें। लोगों से कहा कि बच्चों को सट्टा व स्मैक से बचाएं। एक-दूसरे की सुरक्षा के लिए खड़े हों। दिलारी लाएं, नहीं तो आपके घर में भी आग लगेगी। किसी भी बदमाश को रुपए देने की जरुरत नहीं है। मैं देखता हूं कौन गुंडा टैक्स मांग रहा है।

खास-खास:

  • विधायक ने कहा कि राहुल बिहारी के भाई ने एक टॉल संचालक से मांगे 25 हजार तो डर के कारण बंद कर दी टॉल।
  • विधायक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने कहा बैठक करो, जैसा जनता कहे, वैसा करो।
  • एमएलए ने एसपी से कहा कि सहनशक्ति खत्म हुई तो हम लोग बहुत आक्रामक हो जाएंगे।
  • विधायक ने कहा कि विधायक संजय पाठक, बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय, बड़वारा विधायक धीरेंद्र सिंह ने भी किया प्रदर्शन का समर्थन।
  • गीत वर्मा ने कहा कि आदर्शकॉलोनी क्षेत्र की कॉलोनी में खुले में लोग नशाखोरी कर रहे हैं।
  • संत कंवरराम वार्ड में खुलेआम चल रहा सट्टा, गायत्री नगर बस्ती के बीच में चल रही शराब दुकान।
  • अज्जम सोनी ने कहा कि कोतवाली टीआई अवैध कारोबार पर फोन लगाने के बाद भी नहीं कर रहे कार्रवाई।
  • अजय शर्मा, वेंकटेश मिश्रा ने कहा कि गरीब-मजदूरों, स्कूल के विद्यार्थियों से चालानी कार्रवाई के नाम पर होने वाली रुके वसूली।
  • शराब पीने से मना करने विजयराघवगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के वंशज पर झूठा मुकदमा लगाए जाने का उठा मुद्दा, लोगों ने कहा कि पुलिस का हो गया है पतन।
  • ओंकार गौतम ने कहा कि टीजीएस कॉलोनी में तीन दिन पहले 8 बदमाशों ने डकैती की योजना से घुसे तो उनको खदेड़ा, लेकिन पुलिस ने नहीं की कार्रवाई।
  • जिला अधिवक्ता संघ के सह सचिव मीत धवल ने कहा कि पुलिस विभाग, नगर निगम व राजस्व विभाग में बगैर रिश्वत के नहीं हो रहा काम।
  • ललित सोनी ने कहा कि शहर अपराधियों को मौके पर सिखाएं सबक, गुंडों को अब व्यापारी झुकाने का करें काम।


114 भूखंड में से 103 ट्रांसपोर्टरों को आवंटित, 8 की लीज निरस्त, 95 में सिर्फ 55 ने शुरू किया निर्माण

समाधान देने की बजाएं गिनाई स्टॉफ की समस्या
एसपी अभिजीत रंजन से सभा के दौरान लोगों से चर्चा करते हुए स्मैक तस्करी के मामले को लेकर एसपी अभिजीत रंजन ने कहा कि कुछ लोगों ने नाम हमारे पास पहले से हैं, उनपर कार्रवाई की गई, आगे भी कार्रवाई की जाएगी। आप लोग भी सूचना दें, कार्रवाई होगी। शहर में यातायात समस्या का समाधान निकालने पर ठोस रणनीति बनाने की बजाय कहा कि स्टॉफ की समस्या है। शहर की बनावट ठीक नहीं है। स्टेशन के सामने की सडक़ में सेंटर पार्किंग की व्यवस्था है, वह अलग नहीं हो पाई। ट्रैफिक पुलिस व नगर निगम को कुछ ही सफलता मिली। स्टॉफ के द्वारा तत्परता न दिखाए जाने पर कहा कि प्रशिक्षण का अभाव है तो प्रशिक्षित किया जाएगा। कर्तव्यहीन पाए जाने पर दंडित किया जाएगा।

मैं बड़ी-बड़ी बातें न बोलूं…:एसपी
एसपी ने कहा कि कुछ छोटे स्तर के कर्मचारी है वे काफी समय से पदस्थ हैं। उनका सहीं का सामाजिक तानाबाना व एप्रोच है। कुछ कर्मचारियों के बारे में शिकायत आती रहती हैं और आई हैं, उनपर दंडनीय कार्रवाई की है। यदि किसी कि शिकायत प्रमाण सहित है तो जांच सक्षण प्राधिकारी से कराएंगे, हमारे ऊपर की होगी तो वरिष्ठ अधिकारियों को बताएंगे। कटनी की सुरक्षा पर एसपी ने कहा कि अपराध को लेकर विधायक की चिंता जायजा है। पुलिस अफसर के नाते हमारा कर्तव्य है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखें। सुरक्षा को लेकर पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया जाए। बाहर से टीम बुलाकर सर्वे कराया गया है। अगले वर्ष की कार्ययोजना में इसे शामिल किया जाएगा। गश्त बढ़ाई जाएगी। कॉम्बिंग गश्त कराई जा रही है। एक दिन में 100 से अधिक स्थाई व गिरफ्तारी वारंटी पकड़े हैं। लोगों के जो सुझाव मिले हैं उनपर सुधार किया जाएगा। कुछ ही दिनों में व्यवस्था में परिवर्तन दिखेगा। थाना स्तर के कुछ कर्मचारी स्थानीय लोगों के साथ चर्चा करके विवाद को अलग तरीके से निपटाने का प्रयास करते हैं। इस संबंध में कुछ अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। एसपी ने कहा कि मैं बड़ी-बड़ी बातें न बोलूं, इससे बेहतर हैं कि हम अपने काम पर फोकर करें, आपके सुझाव पर उनके समाधान पर काम करूं।

लोगों ने बयां की पीड़ा, दिए सुझाव
समाजसेवी अजय सरावगी ने कहा कि पीड़ा शहर में बहुत गहरी हो गई थी। पूर्व में अपराधियों की नस्लें रगडकऱ खत्म कर दी जाती थी। अब निरंकुश, दीनहीन पुलिस हो गई है। लोग टेबल के नीचे से रिश्वत देना बंद करें, हाथ पकडकऱ खींचने का काम करें। अधिकारियों की चमचागिरी बंद करें। अधिकारी जनत के नौकर हैं। आपके खून-पसीने की कमाई से टैक्स जमा होता है, जिनसे वेतन मिलता है। अधिकारियों के पैर पडऩा बंद करें। पुलिस हर मामले को लेनदेने कर निपटा देती है। पुलिस सिर्फ रुपए खाने का काम करती है। पुलिस व अधिकारियों की मनमानी अब नहीं चलेगा। आस्तीनों के सांपों की फन कुचलने का काम करिये।

इन्होंने भी लगाए गंभीर आरोप
मुन्ना बाई ने कहा कि स्टेशन चौराहा में हर दिन अराजकता रहती है, शराबी, स्मैकी व जेबकतरों का रहता है डेरा रहता है। अवैध काम हो रहा है। स्टेशन रोड में एक पुलिस चौकी बनी। व्यापारी रूपेश खूबचंदानी ने कहा कि शहर में हर दिन बड़े अपराध हो रहे हैं। कोई गुंडा व बिहारी नहीं चलेगा। अपराधियों का शहर में जुलूश निकाला जाए। बाहर से आने वाले लोग डर रहे हैं। कुशल मिश्रा ने कहा कि बस स्टैंड क्षेत्र में नश का अवैध कारोबार हो रहे हैं। रौनक खंडेलवाल ने कहा कि हर दिन डीजल चोरी के साथ साइबर अपराध बढ़े हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। उद्योगपति मनीष गेई ने कहा कि ट्रकों में डीजल चोरी, लूट आदि की घटनाएं हो रही हैं। शहर व जिले में बढ़ते अपराधों पर तत्काल अंकुश लगे।

सर्पों से खेलती है बेटी: बच्चों की शरारत से घायल सर्प को मिला नया जीवन

थाना प्रभारी को हटाया, राजपूत को प्रभार
राहुल बिहारी गैंग द्वारा की गई गंभीर वारदात सहत अन्य मामलों में माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह की घोर लापरवाही सामने आई है। कुख्यात बदमाशों द्वारा वारदात किए जाने, सोशल मीडिया में पीडि़तों को धमकाने जैसी वारदात होने के बाद भी थाना प्रभारी ने समय पर ठोस कार्रवाई नहीं की, पीडि़तों को एसपी कार्यालय भेज दिया गया। रिपोर्ट लिखने में देरी की गई। ईश्वरदास छाबडिय़ा की शिकायत पर भी तत्काल एफआइआर नहीं करने, डर्बी होटल के संचालक के साथ हुई मारपीट की शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं करने पर दोषी पाते हुए निरीक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है। थाने की कमान साइबर सेल प्रभारी रूपेंद्र राजपूत को सौंपी गई है। संपूर्ण मामले की जांच एसपी ने एएसपी संतोष डेहरिया को सौंपी है।

पत्रिका ने उठाया प्रमुखता से मुद्दा
शहर में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए कुख्यात बदमाश की गैंग द्वारा दी गई गंभीर वारदात से हर आम और खास दहल उठा था। पुलिस का ढुलमुल रवैया और अपराधी के साथ लगे सांठगांठ के आरोप सहित संपूर्ण घटनाक्रम को पत्रिका ने सिलसिलेवार प्रमुखता से उजागर किया। पत्रिका हमेशा की तरह जनता की आवाज बना। पुलिस की हर खामी को उजागर किया, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन को बदमाशों व निरीक्षक पर कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि अभी लाइन अटैच किया गया है, संस्पेड करने जैसी कार्रवाई नहीं की गई।