19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस एक जिले में चार लाख से ज्यादा आधार कार्ड होंगे अपडेट, आखिर क्यों

छात्रवृत्ति, परीक्षा में शामिल होने के दौरान बच्चों को रही परेशानी, फिंगर का बायोमैट्रिक सिस्टम से नहीं हो रहा मिलान  

2 min read
Google source verification
More than four lakh cards will be updated in this district, why

इस एक जिले में चार लाख से ज्यादा आधार कार्ड होंगे अपडेट, आखिर क्यों

कटनी. ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने से पहले फिंगर का बायोमैट्रिक सिस्टम से मिलान नहीं होने के साथ ही छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए बैंक में खाते का केवायसी अपडेट करने के लिए आधार कार्ड का फिंगर से मिलान होना जरुरी है। जिलेभर में कई लाख आधार कार्ड ऐसें हैं जिनमें फिंगर अपडेट नहीं है। इससे विशेष तौर पर बच्चों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों की इसी परेशानी को देखते हुए 5 से 15 वर्ष के स्कूली बच्चों का आधार कार्ड अपडेट करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए स्कूलों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। अमूमन देखने में आया है कि आधार में सही जानकारी नहीं होने के कारण कई बच्चों को छात्रवृत्ति से भी वंचित होना पड़ता है। खासबात यह है कि स्कूलों में आधार पंजीयन के लिए पहले भी कंैप लगाए गए हैं। इसके बाद भी कटनी जिले के कई स्कूलों से शिक्षक बच्चों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित आधार पंजीयन केंद्र लेकर पहुंचते हैं। इस बार स्कूलों में फिर लगाए जाने वाले विशेष कंैप में सभी बच्चों का आधार अपडेट हो जाए यह बड़ी चुनौती होगी। छात्रों के पालकों का कहना है कि स्कूलों में कैंप लगाए जाने के दौरान सभी बच्चों का आधार अपडेट हो जाए तो उन्हे आधार कार्ड के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

कटनी जिले में यह है स्थिति
- जिलेभर में 13 लाख 26 हजार 298 आधार कार्ड पंजीकृत।
- 0 से 5 वर्ष मेल और फीमेल 6.32 प्रतिशत संख्या 83 हजार से ज्यादा आधार कार्ड।
- 5 से 18 आयुवर्ग में मेल के 13.26 प्रतिशत लगभग 1 लाख 75 हजार 960 और फीमेल कैटेगरी में लगभग 1 लाख 65 हजार 875 आधार कार्ड होंगे अपडेट।

इसलिए जरुरी है अपडेटेशन
- कई बच्चों के आधार पंजीयन में आयु, मोबाइल नंबर सही नहीं होने से उनके बैंक खाते नहीं खुल पा रहे हैं।
- दो वर्ष की अवधि में आधार को अपडेट नहीं करवाने पर वह निष्क्रिय हो जायेगा, आगामी एक वर्ष में अपडेशन नहीं करवाने पर आधार को लोप कर दिया जायेगा।
- 15 वर्ष की आयु पर बायोमैट्रिक अपडेशन नहीं करवाने पर 18 वर्ष पर लोप हो जायेगा। इससे बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने में समस्या आ सकती है।

-विद्यार्थियों के आधार की जानकारी अपडेट करने सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों में कैंप लगाये जाएंगे। मेंडेटरी अपडेशन के अतिरिक्त अन्य अपडेशन में विद्यार्थियों को 25 रुपये देने होंगे।
विशेष गढ़पाले कलेक्टर कटनी