पाली। शहर में गुरूवार को होली की शाम को लोगो ने जगह-जगह अपने मौहल्लों में पारंपरिक तरीके से होलिका दहन किया। अबीर गुलाल से सजी होलिका के दहन के बाद लोगो ने फेरी लगाकर ईश्वर से मनोकामनाएं मांगी। होलीका दहन से पूर्व महिलाओं ने होलीका की चूनरी ओढ़ाकर पूजा की। वही पूरूषों ने चंग व ढोल ढमाको के साथ फागुन के गीत गायें।