
nh 30 loader driver murder body found
MP News: मध्यप्रदेश के कटनी जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जिले की बॉर्डर पर नेशनल हाईवे-30 पर ग्राम छपरा में एक 407 वाहन में उसके ही चालक की लाश मिली है। चालक को बड़ी ही बेरहमी से मारा गया है और उसकी खून से लथपथ लाश वाहन में ही छोड़कर आरोपी फरार हो गए हैं। हत्या की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि राकेश दाहिया पिता झांसीराम (26) लखराम मोहल्ला वार्ड क्रमांक 14 सिहोरा जिला जबलपुर लोडर वाहन का चालक था। यह जबलपुर निवासी राजेन्द्र सिंह का लोडर वाहन क्रमांक एमपी 20 जी 6242 चलाता था।
पुलिस ने बताया कि वाहन चालक शुक्रवार को सिहोरा से बिलहरी मटका लेने के लिए निकला था। मटका भरने के बाद वापस सिहोरा लौट रहा था। रात में उसने पिपरौध के पास जायसवाल ढाबे में दो लोगों के साथ सामान लिया और वाहन में आ गया। रात 11.30 बजे के बाद मोबाइल बन्द हो गया। परिजन व गाड़ी मालिक फोन लगाते रहे, लेकिन फोन बंद आ रहा था। जीपीएस लोकेशन के आधार पर वाहन छपरा के पास हाइवे किनारे खड़ा मिला। जब वाहन मालिक और परिजन छपरा पहुंचे तो चालक की रक्तरंजित लाश मिली।
गाड़ी मालिक और परिजन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद स्लीमनाबाद थाना प्रभारी सुदेश सुमन, एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी बल के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए स्लीमनाबाद अस्पताल भिजवाया गया। पोस्टमार्टम कराते हुए मर्ग प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। लोडर चालक के हत्या की खबर लगते की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लिया। एसडीओपी और थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
बता दें कि वाहन चालक अकेले निकला था। लेकिन ढाबे में दो अन्य लोग साथ में होना बताए जा रहे हैं, जिससे संदेह गहरा गया है। आरोपियों ने लोडर वाहन में रखे टायर लीवर आदि से हमला कर हत्या की है। एएसपी ने इस मामले में सीडीआर निकालने के निर्देश दिए हैं। हत्या में प्रयुक्त औजार भी घटना से कुछ दूर जंगल में मिला है। बता दें कि वारदात के बाद से युवक का मोबाइल भी गायब है। मौके पर सायबर और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी जांच की है।
Published on:
11 Apr 2026 10:14 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
