
Organizing Dance Competition at Girls College
कटनी. गर्ल्स कॉलेज में शनिवार को एनुवल फंक्शन के उपलक्ष्य में स्नेह सम्मेलन का का आयोजन किया गया। इस दौरान विविध कॉम्पीटिशन हुए। जिसमें छात्राओं ने खासा दमखम दिखाया। आयोजन के तृतीय दिवस एकल, युगल और समूह नृत्य का आयोजन किया गया। आयोजन की शुरुआत मां सरस्वती के वंदना नृत्य की गई। इसके बाद छात्राओं ने अलग-अलग थीम पर डांस की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने लोक संस्कृति, देशभक्ति आदि थीम पर डांस किया। एकल नृत्य में शाहिदा खान, युगल डांस में आयुषी खरे, समूह नृत्य साक्षी सिंह के ग्रुप ने बाजी मारी। वहीं बेहरत प्रदर्शन करने वाली अन्य द्वाराओं ने द्वितीय, तृतीय एवं तृतीय स्थान अर्जित किया। प्राचार्य डॉ. साधना जैन व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सुनीता मसराम ने बताया कि एजुकेश के साथ-साथ छात्राओं के सर्वांगीण विकास को लेकर ये कॉम्पीटिशन कराए गए।
गल्र्स में दिखा उत्साह
वार्षिकोत्सव के पूर्व आयोजित स्नेह सम्मेलन में छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। तीन दिन से चल रहे कार्यक्रम में छात्राओं ने एक से बढ़कर प्रस्तुति दी। एकल गायन, समूह गायन, केश सज्जा, कुकिंग में जहां बेहतर प्रदर्शन किया तो वहीं शनिवार को डांस में भी जमकर टैलेंट दिखाया। छात्राओं के इस प्रदर्शन पर प्राचार्य सहित स्टॉफ ने सराहना करते हुए और बेहतर प्रदर्शन की बात कही।
इनकी रही उपस्थिति
इस दौरान प्राचार्य डॉ. साधना जैन, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सुनीता मसराम, डॉ. किरण खरादी, प्रियंका सोनी, श्रष्टि श्रीवास्तव, निर्णायक में संध्या निगम, रश्मि चतुर्वेदी, विमल मिंज रहीं। साथ ही कॉलेज के सभी अधिकारी-कर्मचारी व प्रोफेसर सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
लाइव, सेल्फी का चला दौर
स्नेह सम्मेलन के दौरान स्टूडेंट्स द्वारा जब डांस, ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी जा रही थी तो इस दौरान सहपाठियों द्वारा जमकर उत्साहवर्धन किया गया। डांस की मुद्राओं को न सिर्फ सेल्फी के साथ कैमरे में कैद किया बल्कि फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया में लाइव कर उसे शेयर किया।
Updated on:
11 Feb 2018, 12:26 PM IST
Published on:
11 Feb 2018, 12:22 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.