24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां क्यों हुआ छात्राओं का सम्मान, पढ़ें पूरी खबर

राजमाता सिंधिया गल्र्स कॉलेज में शनिवार को तीन दिवसीय स्नेह सम्मेलन का समापन पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Ashish Kumar Mishra

•

Updated: 11 Feb 2018, 11:51 AM IST

patrika news


छिंदवाड़ा. राजमाता सिंधिया गल्र्स कॉलेज में शनिवार को तीन दिवसीय स्नेह सम्मेलन का समापन पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक, खेल गतिविधि, एनसीसी, एनएसएस, युवा उत्सव के पुरस्कार वितरण किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि खेल प्रमोटर इंद्रजीत सिंह बैस, विशिष्ट अतिथि रविकांत अहिरवार, कार्यक्रम अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. पीआर चंदेलकर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन स्नेह सम्मेलन प्रभारी डॉ. अर्चना मैथ्यू एवं आभार प्रदर्शन डॉ. अस्मिता मुंजे ने किया। कार्यक्रम में डॉ. दिनेश चौधरी, डॉ. हनोते, डॉ. बेलवंशी, डॉ. आकरे, बिंदिया महोबिया, डॉ. सिंपल पाटिल, अनुप श्रीवास्तव, आरएस नागोतिया, डॉ. प्रतिभा श्रीवास्तव, अजय सिंह ठाकुर, श्वेता सक्सेना एवं समस्त अतिथि शिक्षक , जनभागीदारी शिक्षक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में विवि का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्राओं को ट्रैकसूट, राजस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जितने वाली छात्रा सरस्वती डोले, निधि बंदेवार, पूनम वर्मा, सावित्री धुर्वे को एक-एक हजार एवं राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में चयनित छात्रा विनिता नेटी, भारती बागड़े, अमिषा पवार को पांच-पांच हजार रुपए प्रदान कर सम्मानित किया गया।

साडिय़ों में गल्र्स तो शूट में नजर आए ब्वॉयज
छिंदवाड़ा. परासिया रोड, आदर्श नगर स्थित मॉडल पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल में 11वीं क्लास के छात्र-छात्राओं ने 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में 11वीं के छात्र-छात्राओं ने एक से बढक़र कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। वहीं छात्रा खुशी विश्वकर्मा ने अपने डांस की प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया । छात्र स्वपनिल सिंह एवं आर्यन मेश्राम ने भी प्यानों पर शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य पीएस सोनी ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में श्रद्धा गुप्ता, स्वाति, रोमा खान, सुप्रिया सक्सेना, सावित्री परतेती, रोशिनी बानो, शिक्षक व स्कूल स्टॉफ मौजूद रहा।

दो घंटे की देरी से आई ‘पेंचवैली’
छिंदवाड़ा. पेंचवैली फास्ट पैसेंजर शनिवार को निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से सुबह ६.४० बजे छिंदवाड़ा पहुंची। ऐसे में यह ट्रेन देरी से भंडारकुंड के लिए रवाना हुई। ट्रेन के देरी से चलने के कारण दिन की अन्य ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ। यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

यह खबर भी पढ़ें...

कमलनाथ ने कहा- नौजवानोंं का भविष्य अंधेरे में