10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

pati patni or woh: प्रेमिका को पति ने पीटा तो बौखला गया प्रेमी, कर डाला बड़ा कांड

pati patni or woh: पड़ोसी और पत्नी के बीच चल रहे अफेयर का पति को चल गया था पति, गुस्से में पत्नी को पीटा तो आपा खो बैठा प्रेमी...

2 min read
Google source verification
pati patni or woh

pati patni or woh: मध्यप्रदेश के कटनी में अवैध संबंधों में कत्ल का मामला सामने आया है। यहां बीवी के अवैध संबंधों के कारण पति को अपनी जान गंवानी पड़ी। मामला कटनी जिले के बरही थाना इलाके का है जहां बोरे में मिली लाश की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक मृतक का पड़ोसी ही है जिसके मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे।

बोरे में मिली थी लाश


पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बरही थाना इलाके के बिचपुरा गांव के पास एक खदान में बीते दिनों एक बोरे में लाश मिली थी। मृतक की पहचान बाद में छींदिया टोला के रहने वाले विजय बर्मन के तौर पर हुई थी। मृतक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे और मुंह पर भी बनियान बंधी हुई थी। शरीर पर गहरी चोट के निशान थे जिससे साफ था कि मामला हत्या का है। मामले की तफ्तीश की गई तो मृतक की पत्नी के पड़ोसी के साथ अवैध संबंधों की जानकारी मिली।
यह भी पढ़ें- Girlfriend ka badla: एक्स गर्लफ्रेंड ने ऐसे लिया प्रेमी से धोखे का बदला, हर कोई दंग


प्रेमिका को पीटा तो प्रेमी ने मार डाला

अवैध संबंधों का पता चलते ही पुलिस ने मृतक विजय के पड़ोसी कृष्ण बर्मन को उठाया और जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि विजय को पता चल गया था कि उसकी पत्नी के मेरे साथ अवैध संबंध हैं इसलिए वो बीवी से मारपीट करने लगा था। प्रेमिका के साथ होने वाली मारपीट उसे अच्छी नहीं लगती थी इसलिए उसने विजय को मारने की साजिश रची और अपने दोस्त बर्मन के साथ मिलकर पहले तो विजय को खूब शराब पिलाई। फिर मारपीट करते हुए चाकू से उसकी हत्या कर दी ती और शव को बोरे में भरकर फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- BJP Leader: बीजेपी नेता की 'डर्टी पिक्चर', बर्बाद कर दी लड़की की जिंदगी, 1 महीने बाद बन जाएगी मां