30 हजार से लेकर २ लाख रुपये तक का मिलता पुरस्कार
गांवों में 100 घंटे साफ-सफाई व जागरुकता के कार्य में बेहतर करने वाले छात्र-छात्राओं को 30 हजार से लेकर २ लाख रुपये तक पुरस्कार मिलेगा। प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। यूनिवर्सिटी स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान आने क्रमश: 30, 20 व 10हजार रुपये की राशि व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। राज्य स्तर पर पहला, दूसरा व तीसरे स्थान पर जगह बनाने में क्रमांश 50, 30 व 20 हजार रुपये की राशि से पुस्कृत किया जाएगा। इसी तरह से राष्ट्रीय स्तर पर पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को मानव संधासन विकास मंत्रालय द्वारा क्रमश: २लाख, १लाख व 50 हजार रुपये की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।