4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : बेलगाम डंपर ने बाइक सवार पत्रकार को कुचला, पति-पत्नी की मौके पर मौत, बच्ची गंभीर

-बेलगाम डंपर ने बाइक सवार को कुचला-हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत, बच्ची गंभीर-कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगवां रेलवे फाटक के आगे की घटना-बच्ची को जिला अस्पताल से निजी अस्पताल किया गया रेफर

2 min read
Google source verification
VIDEO NEWS

VIDEO : बेलगाम डंपर ने बाइक सवार पत्रकार को कुचला, पति-पत्नी की मौके पर मौत, बच्ची गंभीर

कटनी/ शनिवार की दोपहर रीठी रोड पर भीषण सड़क हादसा सामने आया है। इसमें एक युवा पत्रकार एवं उसकी पत्नी की मौके पर मौत हो गई है, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। वहीं घायल को जिला अस्पताल से निजी अस्पताल रेफर किया गया है।

पढ़ें ये खास खबर- खुलासा : नाक में पहुंचने के महज 4 दिनों में अपनी संख्या 1 करोड़ कर लेता है कोरोना वायरस


शादी में जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, संजय पांडेय (28) पत्नी मधु पांडेय (26) व बेटी 7 वर्षीय दृष्टि के साथ रीठी क्षेत्र के ग्राम निटर्रा में शादी समारोह में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 21 एफ 2634 से जा रहा था। तभी मझगवां रेलवे फाटक के आगे डंपर क्रमांक एमपी 21 एच 0967 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को कुचल दिया। इस हादसे में संजय व पत्नी मधु की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तत्काल डायल को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर संजय व मधु को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें ये खास खबर- Corona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 11582, अब तक 495 ने गवाई जान


बच्ची को उपचार के लिए किया गया जबलपुर रेफ

घायल दृष्टि को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया, जहां से परिजन से निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे हैं, जहां उपचार जारी है। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले को जांच में लिया है। हादसा कारित करने वाले वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डंपर को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पढ़ें ये खास खबर- भारत-चीन विवाद : अब MP में बढ़ेगा जापानी निवेश, 70 से ज्यादा कंपनियों से हुई चर्चा


घटना से लोगों में आक्रोश

दानवी गति से भाग रहे डंपर चालक ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। इस हादसे से परिजन व लोगों में जमकर आक्रोश है। वहीं, 3 दिन के अंतराल में दो मीडिया कर्मियों के मौत से मीडिया कर्मियों में भी शोक है।