scriptCorona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 11582, अब तक 495 ने गवाई जान | latest madhya pradesh corona positive update is 11582 and 495 death | Patrika News
भोपाल

Corona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 11582, अब तक 495 ने गवाई जान

24 घंटों के भीतर शुक्रवार रात तक कोरोना के 156 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 11582 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 495 है।

भोपालJun 20, 2020 / 12:48 am

Faiz

news

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान शुक्रवार रात तक प्रदेश में कोरोना के 156 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 11582 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शुक्रवार रात तक 55 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 189 हो चुकी है। वहीं, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान शुक्रवार रात तक 55 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 77 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना से संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 495 हो चुकी है।

 

पढ़ें ये खास खबर- भारत-चीन विवाद : अब MP में बढ़ेगा जापानी निवेश, 70 से ज्यादा कंपनियों से हुई चर्चा


इंदौर के हालात बेहद खराब, संक्रमण की रफ्तार में आई कमी

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। शुक्रवार को शहर में 55 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4246 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 908 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 189 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। तो वहीं 3149 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- विद्युत शवदाह गृह की ट्रॉली टूटने से रेक के बीच में फंसा शव, बांस से धकाकर भट्टी में फैंका


भोपाल में तेजी से बिगड़ रहे हालात

शुक्रवार को राजधानी भोपाल में कोरोना के 55 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2437 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 77 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 1681 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 679 एक्टिव केसेज हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- तेजी से फैल रहा है लंग्स कैंसर, इस तरह हमेशा रहेंगे इस बीमारी से सुरक्षित!


प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-उज्जैन में आज कोरोना के 5 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 831 हो चुकी है। जिले में अब तक 67 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 667 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 97 एक्टिव केस हैं।

2-मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 152 हो चुकी है। यहां 1 मरीज की मौत भी हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, इनमें से 137 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 14 केस अब भी एक्टिव हैं।

3-ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 278 हो गई है। शहर में अब तक 2 मरीजों की मौत हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, शहर में अब तक 213 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 63 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

4-सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 278 हो गई है। इनमें से 18 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 212 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 48 केस अब भी एक्टिव हैं।

5-सिंगरोली में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12 हो गई है। खुशी की बात ये हैं कि, यहां सभी लोग तरह स्वस्थ हो चुके हैं, फिलहाल अब शहर में एख भी केस एक्टिव नहीं है।

6-देवास में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 184 हो गई है। इनमें से 10 की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 116 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में अब भी 58 केस एक्टिव हैं।

7-रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 41 हो गई है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 36 लोग पूरी तरह स्वस्थ है। जबकि 4 केस अब भी एक्टिव हैं।

8-बुरहानपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 388 हो गई है। इनमें से 23 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 349 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो वहीं, 16 केस अब भी एक्टिव हैं।

9-भिंड में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 132 हो गई है। इनमें से अब तक 103 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 29 केस अब भी एक्टिव हैं।

10-जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 329 हो चुकी है। जबकि, 13 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 260 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 56 केसेज एक्टिव हैं।

11-सतना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 23 हो चुकी है। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले में अब 1 केस एक्टिव है।

12-डिंडोरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 30 हो चुकी है। इनमें से 23 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 7 केस अब भी एक्टिव हैं।

13-मंदसौर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 101 हो चुकी है। इनमें 9 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 85 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर में अब भी 7 केस एक्टिव हैं।

14-रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 130 हो गई है। 6 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। हालांकि, इनमें से 82 लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि, 42 केस अब भी एक्टिव हैं।

15-सिवनी में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4 हो चुकी है। इनमें से 2 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 2 एक्टिव केस हैं।

16-शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 22 हो गई है। इनमें से 16 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 6 केस अब भी एक्टिव है।

17-उमरिया में अब तक कोरोना के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 10 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 9 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है। फिलहाल, शहर में अब एक भी केस एक्टिव नहीं हैं।

18-विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 40 हो गई है। इनमें से 36 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 4 केस अब भी एक्टिव हैं।

19-आगर मालवा में अब तक कोरोना के 16 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 1 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जबकि, 13 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 2 केस एक्टिव हैं।

20-अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 3 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, सभी मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जिले में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

21-अनूपपुर में अब तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 28 हो चुकी है। इनमें से 22 मरीज मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 6 केस अब भी एक्टिव हैं।

22-अशोकनगर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 41 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 20 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 20 केस एक्टिव हैं।

23-बालाघाट में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12 हो चुकी है। इनमें से 6 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 6 केस अब भी एक्टिव हैं।


24-बड़वानी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 66 हो चुकी है। इनमें 2 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 53 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 11 केस अब भी एक्टिव है।

25-बैतूल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 37 हो गई है। इनमें से 32 लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं, जबकि 5 केस अब भी एक्टिव हैं।

26-छतरपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 45 हो चुकी है। इनमें 34 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 11 केस अब भी एक्टिव हैं।

27-छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 31 हो गई है। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है। जबकि, 10 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में 19 केस अब भी एक्टिव हैं।

28-दमोह में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 29 हो गई है। इनमें से 26 पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 3 केस अब भी एक्टिव हैं।

29-दतिया में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 21 हो चुकी है। इनमें से 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जबकि, 10 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 10 केस अब भी एक्टिव हैं।

30-धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 137 हो गई है। इनमें से 5 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 124 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 8 केस एक्टिव हैं।

31-गुना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 10 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 2 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, 3 केस अब भी एक्टिव हैं।

32-हरदा में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 हो चुकी है। इनमें से 3 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 8 केस जिले में अब भी एक्टिव हैं।

33-होशंगाबाद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है। इनमें से 3 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, इनमें से अब तक 34 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, फिलहाल शहर में अब एक भी एक्टिव केस नहीं है।

34-झाबुआ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 14 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में 1 केस अब भी एक्टिव है।

35-खंडवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 279 हो गई है। इनमें 17 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 239 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 23 केस अब भी एक्टिव हैं।

36-खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 220 हो गई है। इनमें से 14 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 166 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 40 केस अब भी एक्टिव हैं।

37-मंडला में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है और 3 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 1 केस एक्टिव है।

38-नीमच में आज कोरोना के 10 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 380 हो गई है। इनमें 7 मरीजों की अह तक मौत हो चुकी है। जबकि, 296 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 77 केस एक्टिव हैं।

39-पन्ना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 21 हो गई है। इनमें से 20 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1 केस अब भी एक्टिव है।

40-रायसेन में आज कोरोना का 1 और पॉजिटिव केस सामने आया है। इसके बाद जिले में कोरोना के 84 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 3 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 65 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 16 केस एक्टिव हैं।

41-दमोह में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 29 हो गई है। इनमें से 26 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 3 केस अब भी एक्टिव हैं।

42-सीहोर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11 हो गई है। इनमें से अब तक 2 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 9 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

43-सीधी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17 हो गई है। खुशी की बात ये ही ये सभी लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

44-शहडोल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 15 हो गई है। इनमें से 11 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 4 केस अब भी एक्टिव हैं।

47-टीकमगढ़ में आज कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 20 हो गई है। इनमें से 1 की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 7 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 12 केस अब भी एक्टिव हैं।

48-नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 19 हो चुकी है। इनमें से 10 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 19 केस अब भी एक्टिव हैं।

49-कटनी में आज कोरोना के 4 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 8 हो गई हैं। इनमें से 1 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 7 केस अब भी एक्टिव हैं।

50- निवाड़ी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3 हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, सभी मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

Home / Bhopal / Corona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 11582, अब तक 495 ने गवाई जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो