2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेजी से फैल रहा है लंग्स कैंसर, इस तरह हमेशा रहेंगे इस बीमारी से सुरक्षित!

लंग्स कैंसर से बचे रहना है तो जान लें ये उपाय।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 18 Jun 2020, 5:57 PM IST

news

तेजी से फैल रहा है लंग्स कैंसर, इस तरह हमेशा रहेंगे इस बीमारी से सुरक्षित!

भोपाल/ एक तरफ जहां कोरोना वायरस मध्य प्रदेश समेत देशभर में लगातार फैल रहा है, वहीं दूसरी आजकल लंग्स की बीमारियों के मामले भी सामने आने लगे हैं। लंग्स से संबंधित बीमारी का बड़ा कारण तेजी से बढ़ रहे प्रदूषण को माना जा रहा है। हालांकि, संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए किये गए लॉकडाउन के चलते प्रदूषण स्तर में कमी आई थी, लेकिन लॉकडाउन खुलने के बाद सुचारू हुई व्यवस्था के कारण प्रदूषण स्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में खासतौर पर राजधानी में प्रदूषण स्तर में अधिक तेजी आ रही है। ऐसे में हमें अपने लंग्स को स्वस्थ रखने के लिए हमें कुछ चीजों का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

पढ़ें ये खास खबर- छात्रों के लिए खुशखबरी : इस प्रोग्राम के तहत अब घर बैठे पढ़ाई कराएगी सरकार

खान-पान का रखें खास ध्यान

लंग्स को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान का खास ध्यान रखना होता है। इन दिनों लंग कैंसर के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे बचने के लिए और लंग्स को सुरक्षित रखने के लिए हमें अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना फायदेमंद साबित हो सकता है। इन चीजों का सेवन से हम अपने लंग्स को सुरक्षित रख सकते हैं। आइए जानते हैं, लंग्स को सुरक्षित रखने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।

पढ़ें ये खास खबर- अब बिजली चोरी करने वाले को पकड़वाने पर मिलेगा इनाम, जानिए कैसे


ओमेगा थ्री फैटी एसिड युक्त चीजें

लंग्स की सुरक्षित रखने के लिए उन चीजों का सेवन करना फायदेमंद होता है, जिनमें ओमेगा थ्री फैटी एसिड की मात्रा होती है। फैटी एसिड हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है और अस्थमा जैसी बीमारियों से भी हमें सुरक्षित रखता है।

पढ़ें ये खास खबर- MP : धीमी पड़ी कोरोना वायरस की रफ्तार, स्वस्थ होने की दर 69% से बढ़कर 72.3% हुई

-अलसी के बीज

पढ़ें ये खास खबर- UNLOCK 1 : इस वजह से तेजी से फैलने लगा है कोरोना वायरस, सामने आए तथ्य

लंग्स को साफ रखते हैं ये फल


अनार स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। अनार के सेवन से शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही अनार का सेवन करने से लंग्स की सफाई भी होती है। अनार में विटामिन ई और सी काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो लंग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से शरीर को बचाने में सहायक होते हैं।


रोज एक सेब खाने से बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। विटामिन ई और सी से भरपूर सेब का सेवन करने से लंग्स को सुरक्षित रखा जा सकता है।

पढ़ें ये खास खबर- 25 जून तक आ सकता है 10वीं का रिजल्‍ट, MP बोर्ड की तैयारियां पूरी


इन लोगों को रोज करना चाहिए सेब और अनार का सेवन

जो लोग ट्रैवलिंग अधिक करते हैं या फिल्ड जॅाब्स में हैं, उनके लिए रोज़ाना एक सेब और अनार का सेवन करना फायदेमंद होता है। ये आपके लंग्स को सुरक्षित रखने मदद करते हैं।


फल पसंद नहीं तो पी सकते हैं जूस

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें फल पसंद नहीं होते हैं। आप सेब और अनार का जूस बनाकर भी पी सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए ताजे फलों का जूस पीना ज्यादा लाभदायक रहता है।