12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छोटे से गांव के युवा ने हिमालय की 17 हजार फीट ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, बढ़ाया प्रदेश का मान

-छोटे से गांव के युवा ने हिमालय पर फहराया तिरंगा-हिमाचल की 16, 730 फीट ऊंची पीक फतह की-पर्वतारोहण संस्थान मनाली में एक माह की ट्रेनिंग-अमित ने सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया

2 min read
Google source verification
News

छोटे से गांव के युवा ने हिमालय की 17 हजार फीट ऊंचाई पर फहराया तिरंगा, बढ़ाया प्रदेश का मान

कटनी। बरही के रहने वाले पर्वतारोही अमित विश्वकर्मा ने एक बार फिर हिमालय की ऊंंचाई को अपने हौसलों से नापा है। इस बार अमित ने अपनी पर्वतारोहण की यात्रा को जारी रखते हुए हिमाचल रेंज की 16 हजार 730 फीट ऊंची क्षेतिदार कैम्पिन पीक को फतह किया है। पर्वतारोहण संस्थान, मनाली में एक माह की ट्रेनिंग का आयोजन किया गया था। इस ट्रेनिंग में देश भर के 96 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें से 54 ने ही सफलता हासिल की। अमित विश्वकर्मा ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सफलता हासिल की और प्रदेश का गौरव बढ़ाया। अमित विश्वकर्मा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता मन्नू लाल विश्वकर्मा और मां रश्मि विश्वकर्मा को दिया है।


क्षेतिदार कैम्पिन पीक फतह के सफर की शुरुआत हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान में रॉक क्लाइंबिंग, रैपलिंग, आइस एक्स-क्लाइंबिंग, रेस्क्यू तकनीक, सेल्फ अरेस्ट, ग्रुप अरेस्ट आदि का प्रशिक्षण लेते हुए की। प्रारंभ में सोलांग हिल की 21 किमी की चढ़ाई की। सोलंग हिल की चढ़ाई के बाद बकर्ताच बेस कैंप के प्रवेश स्थल से बखीम ट्रेक के दौरान 30 किलो के वजन के साथ 7 घण्टे का लगातार सफर तय करने के बाद 12000 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे। बकरताच कैंपिन बेस कैंप से रोजाना आइस क्राफ्ट ,स्नो क्राफ्ट और और रेस्क्यू क्रिवेस जैसी ट्रेनिंग के लिए 10000 फीट की ऊंचाई तय कर ट्रेनिंग में मनाली 26 दिन का कैंप किया और क्षेतीदार कैंपिन 16730 फ़ीट ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया ।

यह भी पढ़ें- जब लखनलाल ने रोका शिवराज का काफिला, बीच सड़क पर भेंट किये जूते, सीएम बोले- 'आभार', जानिए मामला


कई चुनौतियां आईं पर ट्रेनिंग नहीं रुकी- अमित

बेसिक माउंटेनियरिंग इंस्टिट्यूट मनाली में ट्रेनिंग कर 26 दिन के बाद उन्होंने बताया कि पानी, स्नोफॉल और कोहरे छा जाने के बाद भी ट्रेनिंग नहीं रुकी। अमित विश्वकर्मा ने पहले भी पतालसू पीक सबमिट की थी। इस बार क्षेतीदार कैंपिन पीक फतेह कर कटनी का गौरव बढ़ाया और देश का झंडा सबसे ऊंची चोटी पर फहराया।

यह भी पढ़ें- फिर आदिवासी रंग में रंगे शिवराज, खजूर का मुकुट पहनकर थिरके, ढोल बजाते हुए मारी कुर्राट, VIDEO