28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब लखनलाल ने रोका शिवराज का काफिला, बीच सड़क पर भेंट किये जूते, सीएम बोले- ‘आभार’, जानिए मामला

-जूते-चप्पल सुधारने वाले ने सीएम शिवराज को भेंट किये जूते-शहर की सड़क किनारे दुकान लगाते हैं लखनलाल-सीएम बोले- इस स्नेहिल भेंट का दिल से आभार-पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा में शामिल हुए शिवराज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 27 Jun 2022, 11:30 AM IST

News

जब लखनलाल ने रोका शिवराज का काफिला, बीच सड़क पर भेंट किये जूते, सीएम बोले- 'आभार', जानिए मामला

गुना. मध्य प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव के प्रचार की बिसात बिछ चुकी है। पार्षद और महापौर प्रत्याशी के प्रचार के लिए सभी दलों के बड़े से बड़े और छोटे से छोटा नेता दम खम के साथ प्रचार में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करने की जिम्मेदारी अपने कांधों पर लिए हुए हैं। ऐसी ही एक जनसभा को संबोधित करने सूबे के गुना पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोककर सड़क किनारे जूते चप्पल सुधारने वाले शख्स ने अपने हाथ से बनाए जूते भेंट किये।


इस संबंध में एक वीडियो शेयर करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, 'गुना में सड़क किनारे जूते-चप्पलों को सुधारने की दुकान लगाने वाले भाई लखनलाल ने अपने हाथों से बनाये जूते भेंट किये। मैं उनके इस स्नेहिल भेंट के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आप सबका यह प्यार और विश्वास ही मुझे अविराम जनता की सेवा करने की प्रेरणा देता है।'

यह भी पढ़ें- फिर आदिवासी रंग में रंगे शिवराज, खजूर का मुकुट पहनकर थिरके, ढोल बजाते हुए मारी कुर्राट, VIDEO


जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे शिवराज

आपको बता दें कि, चुनावी माहौल में मुख्यमंत्री सिवराज सिंह चौहान रविवार को गुना के लक्ष्मीगंज इलाके में भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। दरअसल, नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी सीएम शिवराज ने संभाल रखी है। इसी लिए वो नगर निगमों और नगर पालिका क्षेत्रों में प्रचार करने खुद ही जा रहे हैं। यहां सीएम शिवराज को शासकीय योजनाओं के हितग्राही रतनलाल ने चप्पल दी और ईसाक खान ने टोपी दी।


ढोल बजाते हुए 'मामा' ने मारी कुर्राट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रचार का एक अलग अंदाज ही देखने को मिलता है। सीएम जहां भी जाते हैं, वहां के लोगों को रिझाने के लिए वो कोई भी कसर नहीं छोड़ते। हालांकि, इस बार सीएम आदिवासियों को साधते हुए सबसे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को भी मुख्यमंत्री प्रदेश के गुना में आदिवासी रंग में रंगे नजर आए। यहां न सिर्फ शिवराज ढोल-मांदल की थाप पर थिरके, बल्कि ढोल बजाते हुए उन्होंने आदिवासी कुर्राट भी मारी। इस दौरान जनजातीय समाज ने सीएम को जनजातीय मुकुट पहनाकर आभार व्यक्त किया।