28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर आदिवासी रंग में रंगे शिवराज, खजूर का मुकुट पहनकर थिरके, ढोल बजाते हुए मारी कुर्राट, VIDEO

-एक बार फिर आदिवासी रंग में रंगे शिवराज-ढोल बजाते हुए 'मामा' ने मारी कुर्राट-आदिवासियों के साथ ढोल की थाप पर थिरके-जनजातीय समाज ने सीएम को पहनाया जनजातीय मुकुट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 27 Jun 2022, 10:49 AM IST

News

फिर आदिवासी रंग में रंगे शिवराज, खजूर का मुकुट पहनकर थिरके, ढोल बजाते हुए मारी कुर्राट, VIDEO

गुना. मध्य प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव के प्रचार की बिसात बिछ चुकी है। पार्षद और महापौर प्रत्याशी के प्रचार के लिए सभी दलों के बड़े से बड़े और छोटे से छोटा नेता दम खम के साथ प्रचार में जुटा हुआ है। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रचार का एक अलग अंदाज ही देखने को मिलता है। सीएम जहां भी जाते हैं, वहां के लोगों को रिझाने के लिए वो कोई भी कसर नहीं छोड़ते। हालांकि, इस बार सीएम आदिवासियों को साधते हुए सबे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर रविवार को मुख्यमंत्री प्रदेश के गुना में आदिवासी रंग में रंगे नजर आए। यहां न सिर्फ शिवराज ढोल-मांदल की थाप पर थिरके, बल्कि ढोल बजाते हुए उन्होंने आदिवासी कुर्राट भी मारी। इस दौरान जनजातीय समाज ने सीएम को जनजातीय मुकुट पहनाकर आभार व्यक्त किया।


इस संबंध में मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'हमारी लोक परंपराएं, संस्कृति और उत्सव अद्भुत हैं। इनमें अप्रतिम उत्साह, आनंद और सुख है। आज मैं भी गुना में अपने जनजातीय भाइयों के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाकर उनके आनंद में सहभागी बना। उल्लास से समृद्ध ये संस्कृति, परंपराएं सदैव अक्षुण रहें, यही शुभेच्छा!

यह भी पढ़ें- CM राइज स्कूल में एडमिशन और फीस को लेकर गाइडलाइन जारी, इस क्लास तक मुफ्त रहेगी पढ़ाई


जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे शिवराज

आपको बता दें कि, चुनावी माहौल में मुख्यमंत्री सिवराज सिंह चौहान रविवार को गुना के लक्ष्मीगंज इलाके में भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। दरअसल, नगरीय निकाय चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी सीएम शिवराज ने संभाल रखी है। इसी लिए वो नगर निगमों और नगर पालिका क्षेत्रों में प्रचार करने खुद ही जा रहे हैं। यहां सीएम शिवराज को शासकीय योजनाओं के हितग्राही रतनलाल ने चप्पल दी और ईसाक खान ने टोपी दी।