2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आसमान छू रहे सब्जियों के दाम, मध्यम वर्ग हो रहा परेशान, वीडियो में जानिए आज के बाजार भाव

-आसमान छू रहे हैं सब्जियों के दाम-मध्यम वर्ग हो रहा परेशान-पचास रूपये पहुंचा टमाटर का दाम-उपभोक्ताओं ने लगाया बिचौलियों की सक्रियता आरोप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Jul 2020, 11:42 AM IST

VIDEO NEWS

आसमान छू रहे सब्जियों के दाम, मध्यम वर्ग हो रहा परेशान, वीडियो में जानिए आज के बाजार भाव

कटनी/ सब्जी की आसमान छूती मंहगाई ने मध्यम वर्ग को एक बार फिर परेशानी में डाल दिया है। कटनी में टमाटर का भाव पचास रूपये प्रति किलो तक पहुंच गया। खास बात यह है कि, एक माह पहले तक लॉकडाउन के दौरान टमाटर का भाव पांच से दस रूपये किलो था। उपभोक्ताओं का आरोप है कि, अचानक भाव पचास रूपये पहुंच जाने के पीछे कहीं न कहीं बिचौलियों की सक्रियता से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

देखें खबर से संबंधित वीडियो...।

ये हैं महंगाई के बड़े कारण

रंजीत कुमार कछवाहा सब्जी व्यापारी जो बीते कई वर्षों से सब्जी मंडी में सब्जी का व्यवसाय कर रहे हैं। बताते हैं कि, इन दिनों बैंगलोर से टमाटर और फरूखाबाद से आलू आ रहा है। अचानक दाम बढ़ने का एक कारण डीजल के भाव में बढ़ोतरी के बाद माल भाड़ा में बढ़ोतरी हुई है। दूसरा कारण बारिश के मौसम हरी सब्जी में कमीं भी आने लगी है।

पढ़ें ये खास खबर- Weather Forecast : बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सक्रिय हुआ मॉनसून, अब होगी भारी बारिश


बढ़ रही लोगों की परेशानी

नागरिकों का कहना है कि अचानक किसी भी सब्जी के दाम में बढ़ोतरी संभव नहीं है। टमाटर का भाव अचानक पचास से साठ रूपये किलो तक पहुंच जाने से लोग परेशान हैं।

पढ़ें ये खास खबर- MP उपचुनाव : कांग्रेस ने तलाश लिया जीत का फार्मूला! ग्वालियर-चंबल की 16 सीटों पर ये होगी रणनीति


ग्राहकों को उचित दाम पर मिले सब्जी, की जा रही व्यवस्था

जिला आपूर्ति अधिकारी पीके श्रीवास्तव बताते है कि बिचौलियों के कारण अगर सब्जी दाम बढ़ रहे हैं तो कार्रवाई की जाएगी। कोशिश रहेगी कि उपभोक्ताओं को उचित दाम पर सब्जी मिले।