
Weather Forecast : बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सक्रिय हुआ मॉनसून, अब होगी भारी बारिश
भोपाल/ मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) मौसम विभाग ने आगामी तीनों तक दिन भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इस संबंध में प्रदेश के तीन संभागों के 14 ज़िलों में खासतौर पर भारी बारिश (heavy rain) की चेतावनी जारी की है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में एक बार फिर सक्रीय हुए मॉनसून ( monsoon ) का असर मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में दिखाई देगा। यही नहीं इस सिस्टम के बनने से आगामी 24 घंटों के भीतर पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।
उमस ने बढ़ाया तापमान
मध्य प्रदेश में जून और जुलाई के पहले हफ्ते में झमाझम बारिश के साथ ही बदलों की अठखेलियां जारी हैं। झमाझम बारिश के साथ मौसम के मिजाज में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, बीते एक सप्ताह से भोपाल जिला वासियों ने झमाझम बारिश का नज़ारा नहीं देखा। कहीं कहीं हल्की बोछारों का सिलसिला जारी है। यही कारण है कि, यहां उमस काफी बढ़ गई है। इसी वजह से अन्य दिनों के मुकाबले सोमवार को तापमान में वृद्धि भी देखी गई। भोपाल का तापमान 31.7 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में भी लोग उमस और गर्मी से परेशान रहे। हल्की बारिश के बाद बड़ी उमस के चलते ग्वालियर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया।
अगले 3 दिन झमाझम बारिश!
मौसम विभाग का कहना है कि, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। इसका असर मध्य प्रदेश पर भी पड़ेगा, जिसके चलते अगले 24 घंटे में पूरे प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं, प्रदेश भर में मॉनसूनी बारिश का सिलसिला वैसे ही जारी है। सिस्टम कमजोर होने के कारण तेज बारिश नहीं हो रही थी। अब एक बार फिर सिस्टम पूरी तरह से सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते अब दौबारा भारी बारिश का सिलसिला शुरु होने की संभावना है।
14 जिलों में बारिश का अलर्ट- मौसम विभाग
मौसम विभाग ने भोपाल, उज्जैन, सागर संभाग के जिलों के साथ ही होशंगाबाद, बैतूल, इंदौर, धार, खरगोन, गुना, अशोकनगर, श्योपुरकला, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, जबलपुर, रीवा, सतना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- पचमढ़ी 3 मिमी
Published on:
7 Jul 2020, 10:10 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.