scriptलिटिल चैंप: 2 साल के इस बच्चे को पता है 40 से ज्यादा देशों के राष्ट्रीय ध्वज, 27 राज्यों की राजधानी | Vivaan Gupta named in India Book of Records | Patrika News

लिटिल चैंप: 2 साल के इस बच्चे को पता है 40 से ज्यादा देशों के राष्ट्रीय ध्वज, 27 राज्यों की राजधानी

locationकटनीPublished: Mar 09, 2021 03:30:26 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

-इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम शामिल-कटनी का नाम रोशन

photo6212881811453881460.jpg

India Book of Records

कटनी। तेज बुद्धि वाला कौटिल्य पंडित नाम का बच्चा तो आपको याद ही होगा। जी हां, वही बच्चा जिसकी जुबां पर हल सवाल का जवाब होता था उसे देखकर एक ही सवाल दिमाग में आता था कि क्या ऐसा कोई दूसरा बच्चा हो सकता है। जी हां बिल्कुल ऐसा हो सकता है वो भी छोटी सी उम्र में।

ये भी पढ़े: सरकार का बड़ा ऐलान, महिलाओं के लिए घर खरीदना हुआ आसान, मिलेगी छूट

 

photo6212881811453881458.jpg

इन सब चीजों की है जानकारी

शहर में विवान ने इतनी कम उम्र में 40 से भी अधिक देशों के राष्ट्रीय ध्वज को पहचान कर, भारत देश के 27 राज्यों की राजधानी, 35 सब्जियों के नाम, 24 वाहन, 18 पालतू और 7 जंगली जानवरों, 14 रंग, 10 राष्ट्रीय चिन्ह, 10 फूल, 9 डॉयफ्रूट्स, 12 ज्यामितीय आकार, 8 ग्रहों की जानकारी,1 से 20 तक की गिनती, 8 सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के उत्तर और 12 खेलों की जानकारी देकर यह कीर्तिमान स्थापित किया है।

 

photo6212881811453881459.jpg

2 साल की उम्र में कायम की मिशाल

शहर के रोशन नगर निवासी विपिन गुप्ता व चांदनी गुप्ता के 2 वर्षीय पुत्र विवान गुप्ता ने कटनी का नाम रोशन करते हुए इण्डिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम शामिल किया है। विवान गुप्ता ने सिर्फ 2 वर्ष 4 माह की उम्र में ये सब कुछ कर दिखाया है। उनके पिता विपिन गुप्ता भोपाल की फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है और मां चांदनी गुप्ता एम.फार्मा कर चुकी है। आजकल के बच्चों में ऐसी विलक्षण प्रतिभा होने का श्रेय उनके माता पिता को जाता है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7zspqb
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो