
शाह की कवर्धा और खरगे की अभनपुर- चंद्रपुर में आज सभा, देखें शेड्यूल
कवर्धा। Chhattisgarh Election 2023: पहली बार केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कबीरधाम जिला पहुंच रहे हैं। वह पंडरिया विधानसभा के ग्राम रणवीरपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 नवम्बर को गृह मंत्री अमित विधानसभा का पंडरिया अंतर्गत ग्राम रणवीरपुर के स्कूल ग्राउंड (दशहरा मैदान) में सुबह 10 बजे पंडरिया विधानसभा प्रत्याशी भावना बोहरा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शुक्रवार को छत्तीसगढ़ आएंगे। वे दोपहर 12.30 बजे अभनपुर और दोपहर 3 बजे चंद्रपुर में चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगे। वे रात्रि रायपुर में विश्राम करने के बाद दूसरे दिन शनिवार को सुबह 10.40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
Published on:
03 Nov 2023 09:29 am
बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
