16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Municipal council elections 2024: नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली हार, तो यहां कांग्रेस ने गंवाई कुर्सी

Chhattisgarh Municipal council elections 2024: विधानसभा-लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने के बाद भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा हार गई। वहीं कवर्धा से कांग्रेस हार गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 13 Jul 2024, 7:01 AM IST

Municipal council elections 2024

CG Municipal council elections 2024: नगर पंचायत पिपरिया में अध्यक्ष महेन्द्र कुंभकार के खिलाफ पार्षदों ने 15 मार्च अविश्वास प्रस्ताव लाया था। इस पर शुक्रवार को वोटिंग हुई। इस दौरान अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 11 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 4 वोट। इसके चलते अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया और महेन्द्र कुम्भकार को नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी छोडऩी पड़ी।

पिपरिया नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड में 7 कांग्रेस, 7 भाजपा और 1 निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए थे। निर्विरोध पार्षद ने कांग्रेस को समर्थन दे दिया, जिसके के चलते पिपरिया नगर पंचायत में कांग्रेस की सरकार बैठी। लेकिन बीते वर्ष हुए विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के चार पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। इसके चलते नगरीय सरकार को गिराने के लिए अविश्वास प्रस्ताव रखा, जिसमें वह सफल हो गए।

यह भी पढ़ें: Kawardha Municipal Council: कवर्धा नगर पालिका में बड़ा उलटफेर, अध्यक्ष पद के लिए दोबारा होगा चुनाव…HC ने दिया यह आदेश

डोंगरगढ़ नगर पंचायत में नहीं मिला भाजपा को बहुमत

डोंगरगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव फ्लोर टेस्ट फेल हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। अविश्वास प्रस्ताव को पास करने के लिए भाजपा को 16 वोट की जरूरत थी और कांग्रेस को 8 वोट की। भाजपा को 15 वोट और कांग्रेस के पक्ष में 8 वोट पड़े। इस तरह अध्यक्ष सुदेश मेश्राम के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव फेल हो गया।