14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Rape News: नाबालिग बालिका का किया शारीरिक शोषण, पीड़िता हुई गर्भवती.. आरोपी गांव से गिरफ्तार

CG Rape News: कवर्धा जिले के कबीरधाम पुलिस ने एक नाबालिग बालिका का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

less than 1 minute read
Google source verification
cg news

CG Rape News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के कबीरधाम पुलिस ने एक नाबालिग बालिका का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। आरोपी अशोक धुर्वे(20) ने नाबालिग को अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक शोषण किया था। नाबालिग पीड़िता अपने परिचितों के साथ आजरा जिला कोल्हापुर महाराष्ट्र काम पर गई थी।

यह भी पढ़ें: CG Rape News: बच्ची से दुष्कर्म, जांच के लिए कांग्रेस ने बनाई कमेटी, बैज ने कहा- प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा चुकी…

CG Rape News: शादी का झांसा देकर किया रेप

स्वास्थ्य खराब होने पर उसे कोल्हापुर के अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। बाल कल्याण समिति और थाना आजरा द्वारा की गई जांच में पीड़िता ने बताया कि ग्राम जामुनपानी निवासी अशोक धुर्वे ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ जबरदस्ती की जिससे वह गर्भवती हुई।

थाना आजरा में बिना नंबरी अपराध धारा 64(2)उ, 64(2)प भादंसं और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। चूंकि घटना स्थल थाना कुकदुर क्षेत्रांतर्गत का था इसलिए 26 दिसंबर 2024 को थाना कुकदुर में धारा 64(2)उ, 64(2)प और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी अशोक धुर्वे को 18 जनवरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

बड़ी खबरें

View All

कवर्धा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग