
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बैलेट पेपर से चुनाव करोन की मांग की ( File Photo Patrika )
Chhattisgarh Nagar Panchayat Voting: छत्तीसगढ़ में नगर पंचायत चुनाव की वोटिंग के बाद अब सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि एक बार फिर ईवीएम हुए वोटिंग में धांधली हुई है। ऐसे में निष्पक्ष जांच कर दोबारा बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है। कबीरधाम के अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने आज मीडिया से चर्चा कर बीजेपी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।
बता दें कि लोहरा नगर पंचायत में 1 जून को मतदान संपन्न हुआ। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव के संबंध में चुनाव हुआ। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराए गए ईवीएम मशीनों की कंट्रोल यूनिट (CU) एवं बैलट यूनिट (BU) के नंबरों और पीठासीन अधिकारियों द्वारा तैयार किए गए प्रारूप क्रमांक 18(क) में दर्ज कंट्रोल यूनिट एवं बैलट यूनिट के नंबरों में विसंगति पाए जाने के विषय पर जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम में प्रेस वार्ता की।
जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने निर्वाचन आयोग से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव को निरस्त कर पुनः बैलेट पेपर के माध्यम से चुनाव कराया जाए। कहा कि बीजेपी लगातार चुनाव में हार के डर से ऐसे काम करती है।
Chhattisgarh Nagar Panchayat Elections: नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद के लिए कुल 82.40 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। यहां 2066 पुरुष और 2171 महिला मतदाताओं सहित कुल 4237 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्राम पंचायत उड़ियाखुर्द के वार्ड क्रमांक 8 के रिक्त पंच पद के लिए कुल 86.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां 39 महिला व 35 पुरुष कुल 74 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत पोलमी के वार्ड क्रमांक 14 के रिक्त पंच पद के लिए 91.14 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 42 महिला व 30 पुरुष कुल 72 मतदाताओं ने मतदान किया।
इधर नगर पंचायत लोहारा के साथ जिले की दो ग्राम पंचायतों में पंच पद के लिए भी निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। सभी स्थानों पर मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से होने की जानकारी मिली है। अब चुनावी सरगर्मियां परिणामों के इंतजार में बदल गई हैं। 4 जून को मतगणना के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि नगर पंचायत (Chhattisgarh Nagar Panchayat Elections) लोहारा की कमान किसके हाथों में जाएगी और मतदाताओं ने किस प्रत्याशी पर अपना भरोसा जताया है।
Updated on:
03 Jun 2026 06:23 pm
Published on:
03 Jun 2026 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
