5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विकास यात्रा के दौरान दूसरी बार कवर्धा पहुंचे सीएम, लोगों को दी 300 करोड़ की सौगात

विकास यात्रा-रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया।
2 min read
Google source verification
vikas yatra

विकास यात्रा के दौरान चार दिन के भीतर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह दूसरी बार कबीरधाम पहुंचे। पहली बार पंडरिया के बाद लोहारा में इतनी अधिक लोगों की भीड़ दिखाई दी। लोहारा में आम सभा के दौरान सीएम ने करीब 300 करोड़ की सौगात दी।

कवर्धा . विकास यात्रा के दौरान चार दिन के भीतर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह दूसरी बार कबीरधाम पहुंचे। पहली बार पंडरिया के बाद लोहारा में इतनी अधिक लोगों की भीड़ दिखाई दी। लोहारा में आम सभा के दौरान सीएम ने करीब 300 करोड़ की सौगात दी।

ग्राम नरोधी से सीएम का काफिला जिले में प्रवेश किया, जहां युवाओं ने मोटरसाइकिल रैली से उनका स्वागत किया। यहां से कवर्धा तक 32 किलोमीटर की विकास यात्रा-रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने जगह-जगह स्वागत किया। वहीं लोहारा में विशाल जतना के बीच से गुजरते हुए सीएम गदगद हो गए। क्योंकि पहली बार लोहारा में इतनी अधिक भीड़ देखने को मिली। पूरा रास्ता ही जाम हो गया था। सीएम और सांसद, लोगों का अभिवादन करते रहे। लोहारा में आयोजित आमसभा में सीएम ने जहां जनता को 300 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया, वहीं रेंगाखार उपतहसील को पूर्ण तहसील बनाने की विधिवत घोषणा की। इस दौरान मंत्री राजेश मूणत, वन मंत्री महेश गागड़ा, सांसद अभिषेक सिंह, पंडरिया विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, कवर्धा विधायक अशोक साहू, डॉ. सियाराम साहू, रामकुमार भट्ठ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लोहारा नगर में आयोजित आमसभा में मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि लोहारा की मिट्टी उनके लिए चंदन के समान हैं। यहीं पर उनका जन्म हुआ। यहीं से वे विधायक बने। यहां की जतना के आशीर्वाद से ही वह सीएम बने। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पूरी योजनाओं को गिनाया।

सीएम ने चुनावी वर्ष को देखते हुए लोगों से कहा कि ये तो विकास का ट्रेलर है। पूरी फिल्म अभी बाकी है। विकास का पूरा फिल्म देखना है तो 2022 तक देखना होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ लगतार विकास कर रहा है। जल्द ही हिन्दुस्तान का सबसे विकसित राज्य बनेगा छत्तीसगढ़।

पंडरिया सभा की तरह सीएम ने लोहारा में भी सभा के दौरान कांग्रेसियों पर निशाना साधा। कांग्रेस की योजनाओं में कमियों को बताया। उन्होंने कहा कि कांगे्रस 60 बरस तक कहती रही कि गरीबी हटाओ-गरीबी हटाओ। लोगों की गरीबी से मौत भी हो गई, लेकिन गरीबी नहीं हटा सके। भाजपा सरकार में गरीबों को भरपेट खाना मिला।

विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विकास रथ के स्वागत के लिए महराजपुर के ग्रामीण व कार्यकर्ताओं ने भव्य तैयारी की थी। लेकिन मुख्यमंत्री का रथ महरापुर में नहीं रुका, आगे बढ़ गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। इससे बड़ी संख्या में लोग जाम में फंस गए। इस दौरान ग्रामीणों ने काफी उत्पाद मचाया।

बड़ी खबरें

View All

कवर्धा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग