
कवर्धा. अपने हॉटल में विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले दो अरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 1 सितबंर को सीख वन स्टाप सेंटर को जानकारी मिली की बस स्टैण्ड के पास हॉटल संचालक व नौकर ने विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। जानिए पूरा मामला...
दरअसल महिला परिवार में कोई नहीं है। वह अपने नाना नाली के घर में रहती थी। लोकिन उसका स्वास्थ्य अधिक खराब हुआ तो उसके नाना नानी ने भी निकला दिया। इसके कारण वह बस स्टैण्ड में ही रहती थी और इधर उधर से मांग कर खाना खाती थी। लेकिन बस स्टैण्ड के पास ही अभिजीत हॉटल में रात में महिला को बुलाया गया। जहां हॉटल संचालक अभिजीत सिंह पिता सुरजीत सिंह गुम्बर (37) निवासी गुरुनाक गेट कवर्धा व पास के हॉटल में काम करने वाला नंदकुमार पिता राधेश्याम सोनटेके (20) होटल में ही रहता था। दोनों ने महिला के साथ एक एक कर दुष्कर्म किया। इसके बाद छोड़ दिया गया।
ऐसे हुआ घटना का खुलासा
जानकारी मिलने पर चुड़ी बेचने वाली महिलाओं ने पीडि़ता को जिला अस्पताल भेजा। 1 सितबंर को घटना की जानकारी सखी वन स्टाप सेंटर को हुई। इसके बाद सखी वन स्टाप की टीम ने पुलिस थाना मे शिकायत दर्ज कराई, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ऐसे में टीम ने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दिया गया। इसके बाद पुलिस व महिला सेल, सीख वन स्टाप सेेंटर की टीम गठित किया गया। इसके बाद टीम ने विक्षिप्त महिला को वापस घटना स्थल ले गए।
जहां उसके साथ हुए घटना व आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद अजाक थाना में आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी पर 376 (34) भादवि, 3 (1), 12, 3(2), 5 एसीएसटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी को जेल भेज दिया गया।
Published on:
06 Sept 2017 03:43 pm
बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
