चयनित युवाओं को दिल्ली आईएएस कोचिंग सेंटर द्वारा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। चयन की प्रक्रिया भी पूरी पारदर्शिता के साथ सपन्न हुई, जिसमें जिले के 1685 प्रतिभाशाली युवाओं ने परीक्षा दी और मेरिट के आधार पर 200 का चयन किया गया। कोचिंग सेंटर में युवाओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस कोचिंग में सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। लाइब्रेरी, नि:शुल्क पुस्तकें, ऑनलाइन वीडियो लेक्चर और कैफेटेरिया भी शामिल हैं। यह पहल न केवल शैक्षणिक दृष्टि से बल्कि शारीरिक व मानसिक विकास में भी सहायक सिद्ध होगी।