यह कार्यवाही सिर्फ एक जवाबी हमला नहीं, बल्कि उन माता-बहनों के आंसुओं का प्रतिशोध है, जिनका सिंदूर पहलगाम जैसी नृशंस घटनाओं में मिटा दिया गया था। जब निर्दोष लोगों के सामने उनके पति, बेटे, भाई को गोलियों से छलनी किया गया, तब देश की आत्मा रो पड़ी थी। ऑपरेशन सिंदूर उस पीड़ा का उत्तर है उस व्यथा का प्रतिशोध है। उपमुयमंत्री शर्मा ने कहा कि इस अभियान का नाम सिंदूर इसीलिए रखा गया है क्योंकि यह उन बहनों के समान का प्रतीक है।