3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kawardha News: दर्दनाक मौत! थ्रेसर मशीन में पिस गई महिला, धान मिसाई के दौरान हुआ हादसा, मातम

Chhattisgarh Incident: कवर्धा जिले के बोडला थाना क्षेत्र के ग्राम नेऊरगांव कला में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
Kawardha News

Kawardha News: कवर्धा में रविवार को धान मिसाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। थ्रेसर से धान की मिसाई कार्य में लगी महिला की बेल्ट में फंस गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है।

घटना बोड़ला थानाक्षेत्र के ग्राम नेउरगांव कला की है। महिला सुनैना चंद्रवंशी अपने परिवार वालों के साथ खेत में थ्रेसर से धान की मिसाई का काम कर रही थी। एकाएक साड़ी का पल्लू अनजाने में थ्रेशर के बेल्ट में आ गया, जिसने महिला को तेजी से अपनी ओर खींचा गला दबने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के समय परिवार के बाकी सदस्य भी वहीं मौजूद थे। कोई कुछ कर पाता इससे पहले ही ये घटना घट गई। क्याेंकि मशीन तेज गति से घूम रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। बोड़ला थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़े: Crime News: जेठ से बात करता देख भड़क उठा पति, पत्नी को दी ये खौफनाक सजा, जानकर उड़ जाएंगे होश

सावधानी बेहद जरुरी

प्रदेश में इन दिनों धान खरीदी चल रही है। ऐसे में किसान धान मिसाई के कार्य में जुटे हुए हैं। किसान समय व धन की बचत के लिए धान की मिसाई बेलन की मदद से व कोठार में न कर सुविधानजनक साधन थ्रेसर का उपयोग कर रहे हैं। इससे जल्दी मिसाई होती है। सीधे बोरे में भरकर रख पाते है। परिवहन भी आसानी से हो जाता है। पूरा काम खेत में ही किसान कर लेते हैं। खलिहान ले जाने की जरूरत नहीं होती। लेकिन इस बीच जल्दबाजी के दौरान सावधानी भी रखनी होगी। क्योंकि एक छोटी सी चूक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

Story Loader