CG News: कबीरधाम पुलिस ने फर्जी आदेश पत्र के आधार पर बीईओ बनने का प्रयास करने वाले व्याख्याता दयाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली कवर्धा में धारा 336(3), 338, 340(2) भारतीय दंड संहिता की अन्य संबंधित धाराओं के तहत 27 नंवबर 2024 को अपराध दर्ज किया।