Kawardha Road Accident: कवर्धा जिले के राजनांदगांव रोड में माजदा व मेटाडोर वाहन में टक्कर हो गई। टक्कर में मेटाडोर वाहन के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं माजदा वाहन पलट गया, जिसमें सवार 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इसमें चार लोगों को ज्यादा चोट लगाने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।