मिली जानकारी के मुताबिक, महराजी गांव में रहने वाले राजू कर्ष (23), परमेश्वर पैकरा (22), दुर्गेश कर्ष (26) न्यू ईयर मनाने के लिए बुधवार को तुरतुरिया गए थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। रात में वापसी के वक्त करीब 11.30 बजे कटगी रोड पर तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक कासे अपनी चपेट में ले लिया। तीनों ने वहीं दम तोड़ दिया। बताते हैं कि नशे में चूर हाइवा का ड्राइवर निक्कू निषाद (24) गाड़ी चला पाने की स्थिति में बिलकुल भी नहीं था, इसलिए आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे धरदबोचा।