1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

8 साल बाद सुलझी मर्डर मिस्ट्री! डॉक्टर ने मारी थी पत्नी, ड्राइवर ने कर दी डॉक्टर की हत्या…

CG Murder Mystery: कवर्धा शहर में आठ साल पूर्व डॉक्टर दंपती के चर्चित अंधे कत्ल की गुत्थी कबीरधाम पुलिस ने सुलझा ली है।
2 min read
Google source verification
8 साल बाद सुलझी मर्डर मिस्ट्री! डॉक्टर ने मारी थी पत्नी, ड्राइवर ने कर दी डॉक्टर की हत्या...(photo-unsplash)

8 साल बाद सुलझी मर्डर मिस्ट्री! डॉक्टर ने मारी थी पत्नी, ड्राइवर ने कर दी डॉक्टर की हत्या...(photo-unsplash)

CG Murder Mystery: छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में आठ साल पूर्व डॉक्टर दंपती के चर्चित अंधे कत्ल की गुत्थी कबीरधाम पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पता चला कि डॉक्टर ने अपनी पत्नी की हत्या की। वहीं डॉक्टर की हत्या उसके पूर्व ड्राइवर ने की। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कवर्धा जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ.गणेश सूर्यवंशी व उनकी पत्नी डॉ.उषा सूर्यवंशी का रक्तरंजित शव उनके निवास में 6 अप्रैल 2017 को मिला था। हत्या 3 अप्रैल 2017 को चुकी थी, लेकिन इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। जब बदबू फैली तो घटना की जानकारी हुई।

CG Murder Mystery: पैसे को लेकर डॉक्टर दंपती में हुआ था विवाद

उन्होंने बताया, डॉक्टर की हत्या उनके पूर्व में ड्राइवर रह चुका सत्यप्रकाश साहू ने की थी। आरोपी युवक ने डॉक्टर को 1 लाख 80 हजार रुपए उधार दिया था। जिसे लेने के लिए उस रात उनके घर पहुंचा था। इस दौरान डॉक्टर व उसकी पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। डॉक्टर ने ड्राइवर को देने के लिए अपनी पत्नी से रुपए मांगे।

इस बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया और डॉक्टर पत्नी नाराज हो गई। डॉक्टर शराब पीने का आदी था, जिसके कारण उनके बीच रोज ही विवाद होते रहता था। इस दौरान विवाद इतना बड़ा कि गुस्से में डॉक्टर ने अपनी पत्नी के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी। इस बात से डर कर कि डॉक्टर उसकी भी हत्या न कर दे उसके पूर्व ट्राइवर ने डॉक्टर की हत्या कर दी।

दोबारा खोली फाइल

पुलिस ने जांच पर आरोपी तक नहीं पहुंची। उसके बाद यह केस ठंडे बस्ते में चला गया था। पुलिस ने फिर से 8 साल बाद केस को नए सिरे से खंगाला और इसके तह तक जाकर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। आईजी ने मर्डर का खुलासा करने वाले टीम को 30 हजार व एसपी ने 10 हजार कुल 40 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

बड़ी खबरें

View All

कवर्धा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग