Pm Awas Yojna: प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, बगैर निर्माण किये कर लिया राशि का आहरण…जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। यहां बगैर आवास निर्माण के अधिकारियों ने सरकारी भवन की तस्वीरें अपलोड कर राशि का आहरण कर दिया गया और अब मामला सामने आने के बाद अधिकारी लीपापोती में जुट गए हैं। यह पूरा मामला जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के ग्राम पंचायत लाखाटोला का है।