PM Awas Yojana: नगर निगम, भिलाई क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान-मोर आस के हितग्राहियों के लिए 28 अगस्त को ऋण मेला लगाया जा रहा है। ऐसे हितग्राही किराएदार के रूप में निवासरत, बेघर परिवारो को आवास के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। हितग्राहियों ने 10 प्रतिशत अंशदान राशि जमा करके लॉटरी में भाग लेकर मकान अपने नाम आवंटित कराया है।