CG Breaking: मोर जमीन मोर आवास के तहत भवन अनुज्ञा के विपरीत निर्माण करने के से सम्बंधित जनशिकायत पर निगम ने नोटिस जारी किया है। निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने शिकायत पर वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इस पर निगम मुख्यालय प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा के अधिकारियों ने तत्काल स्थल निरीक्षण किया।