पुलिस टीम ने दोनों आरोपी पिता पुत्र को UAPA की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। संदिग्ध आतंकियों से टीम को कई जिहादी साहित्य मिले हैं। साथ ही 4 मोबाइल फोन, 1 पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। इनके पास से सिमी की सदस्यता से जुड़े फॉर्म भी मिले हैं। इनके पास से जो मोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइस मिले, उनमें इंडियन मुजाहिदीन, आईएसआईएस, लश्कर-ए-तैयबा समेत अन्य आतंकी संगठनों के वीडियोज और तस्वीरें मिली हैं। फिलहाल, आगे की जांच की जा रही है।