
मध्यप्रदेश में मासूमों के साथ दरिंदगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते दिनों उज्जैन में बच्ची के साथ रेप की दिलदहला देने वाली घटना सामने आई थी और अब खंडवा के ओंकारेश्वर से भी आदिवासी बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। आदिवासी बच्ची से दरिंदगी करने वाला आरोपी ऑटो ड्राइवर है जिसने दो दिनों तक मासूम को बंधक बनाकर रखा और अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
9 साल की बच्ची को बंधक बनाकर हैवानियत
मासूम बच्ची के साथ रेप की सनसनीखेज वारदात खंडवा जिले के ओंकारेश्वर की है। यहं इनपुन पुनर्वास में 9 साल की बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ऑटो ड्राइवर जावेद मंसूरी ने मासूम को दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मामले का खुलासा तब हुआ जब लोगों को बच्ची रोते हुए मिली तो उन्होंने उससे रोने का कारण पूछा जिस पर बच्ची ने अपने साथ हुई हरकत के बारे में लोगों को बताया।
हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
बच्ची के द्वारा रेप की बात बताए जान के बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी ऑटो ड्राइवर जावेद मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी–एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए और घेराव कर नारेबाजी की।
देखें वीडियो- नरसिंहपुर जिले में प्रहलाद पटेल और राव उदय प्रताप की साख दांव पर
Published on:
05 Oct 2023 04:56 pm
