6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों ने बनाए सीड बॉल, बोले- आसपास के घरों में भेंट करेंगे

पत्रिका के ‘ मिट्टी के लड्डू ’ अभियान में अब स्कूली बच्चों ने भी सीड बॉल का निर्माण शुरू कर दिया है

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Jul 29, 2022

Players made seed balls, said - will make the earth green

Players made seed balls, said - will make the earth green

खंडवा. पत्रिका के द्म मिट्टी के लड्डू अभियान में अब स्कूली बच्चों ने भी सीड बॉल का निर्माण शुरू कर दिया है। पर्यावरण संतुलन के लिए बच्चों ने अभियान के तहत 100 से अधिक सीड बॉल का निर्माण किया। बच्चों ने सीड बॉल बनाने के लिए गोले आकार में बैठे। एक बच्चे ने मिट्टी के लड्डू बनाए कि वहां पर मौजूद सभी स्कूली बच्चे दो अलग-अलग ग्रुप में बैठकर सीड बॉल का निर्माण करने लगे।

हर घर तक पौध रोपण का संदेश पहुंचेगा

एंजल्स प्लानेट स्कूल के प्रिंसिपल ने पत्रिका अभियान की सराना करते हुए कहा कि पर्यारवरण संरक्षण अभियान के लिए यह अभियान सबसे अच्छा है। बच्चों के माध्यम से हर घर तक पौध रोपण का संदेश पहुंचेगा। इस अभियान से पर्यावरण को बचाने के लिए न केवल आज के लोग प्रेरित होंगे बल्कि भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित होगा। इसी तरह इस अभियान के लिए शिक्षक वर्षा, ज्योति, सपना आदि ने भी सराहना की। इस अवसर पर स्कूली बच्चे आराध्या गौड़, दिव्याशी पटेल, नमो पटेल, दीपांशु पटेल, जायेश पटेलआदि रहे।

बच्चों ने सीड बॉल बांटने का लिया संकल्प

एंगल प्लानेट स्कूल परिसर में सीड बाल तैयार करने वाले बच्चों ने सीड बॉल का निर्माण किए। इस दौरान बच्चों ने कहा, पौध उगाने से पहले सीड बॉल को अपने-अपने घर के आस-पास रहने वाले घरों में बांटेंगे। जिससे मोहल्ला हराभरा रहे। इसके अलावा स्कूल परिसर में खाली जगह पर सीड बॉल को डालेंगे। वहां पौधे उगेंगे।

क्षेत्र के लोग जुड़ सकते हैं

पत्रिका के इस अभियान से छात्र, युवा, महिला समाजसेवी, संस्था, संगठन, सहित अन्य किसी भी क्षेत्र के लोग जुड़ सकते हैं। अभियान के तहत सभी को मिट्टी के लड्डू में बीज डाल कर सीट बॉल बनाना होगा। साथ ही ऐसे स्थान पर डालना होगा, जहां वह एक वृक्ष के रूप में तैयार हो सके। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अपने योगदान का फोटो या वीडियो मोबाइल नंबर 9425046404 के व्हाट्सएप पर भेज सकते हैं।