19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मध्यप्रदेश में बजरंग दल और भाजपा पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होगा’

निमाड़ दौरे पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान...।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Geete

May 27, 2023

digv.png

खंडवा के सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा करते कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह।

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से उत्साहित कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह इन दिनों निमाड़ क्षेत्र के दौरे पर है। शनिवार को उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा और बजरंग दल पर हमला किया है। दिग्विजय ने कहा है कि यदि कांग्रेस सत्ता में आएगी तो बजरंग दल और भाजपा के लोगों के खिलाफ देशद्रोह का प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार को खंडवा में थे। दिग्विजय ने यहां के सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा अपने फायदे के लिए देश का सांप्रदायिक माहौल खराब कर रही है। दिग्विजय ने 15 माह की कांग्रेस सरकार के कामों को गिनाते हुए दिग्विजय ने कहा कि यदि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बने तो बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार की जांच कराई जाएगी। भाजपा और बजरंग दल के लोगों के खिलाफ देशद्रोह के प्रकरण भी दर्ज किए जाएंगे, जिन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआई के लिए जासूसी का काम किया है।

यह भी पढ़ें :दिग्विजय ने दिए चुनाव लड़ने के संकेत, क्या सिंधिया के खिलाफ लड़ेंगे ?

पीएम पर भी निशाना

राज्यसभा सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। दिग्विजय सिंह (digvijay singh) ने उन्हें उद्घाटनजीवी बताते हुए कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से नहीं करवाना भारत के राष्ट्रपति का अपमान है। उन्होंने कहा कि मोदी जी सिर्फ अपना चेहरा दिखाने के लिए खुद नई संसद भवन का उद्घाटन कर रहे हैं।

एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत की राष्ट्रपति झारखंड जाकर न्यायालय भवन का उद्घाटन करती हैं, लेकिन दिल्ली में रहकर राष्ट्रपति संसद भवन का उद्घाटन नहीं कर सकती। उन्होंने संविधान का उल्लेख करते हुए इसे राष्ट्रपति का अपमान बताया।

यह भी पढ़ें :कांग्रेस में शामिल हुए दीपक जोशी से मिलने पहुंचे दिग्विजय, भाजपा पर किया बड़ा हमला

15 माह में क्या किया

जब मीडिया ने 15 माह की सरकार के कामकाज के बारे में पूछा तो दिग्विजय ने कहा कि हमारे 15 माह तो कोड आफ कंडक्ट में ही चले गए। उसके बाद भी हमने किसानों का कर्ज माङ किया और बिली बिल हाफ किया। गरीबों की 300 की पेंशन को बढ़ाकर 600 कर दिया। ऐसी बहुत सी योजनाओं पर काम किया।

2023 में कांग्रेस की सरकार बनना तय

दिग्विजय ने कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के खिलाफ साल 2018 से भी ज्यादा सत्ता विरोधी लहर है। खरीद-फरोख्त कर चुनी हुई सरकार को गिराया गया, उससे भी लोगों में काफी नाराजगी है। मध्यप्रदेश में 2023 में कमलनाथजी के नेतृत्व में हमारी सरकार बनेगी और हमने जो वायदे किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः दिग्विजय ने कांग्रेस नेता को मंच से उतारा, सिंधिया ने दी सीख

यह भी पढ़ेंःफिर एक्टिव हुई उमा भारती, डिंडोरी का नाम बदलने और विधायक को मंत्री बनाने की मांग