6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali Boom- दीपोत्सव पर बाजार में बूम, चमकेगा व्यापार

-25 करोड़ के व्यापार की संभावना, सजने लगा बाजार-पुष्य नक्षत्र, धनतेरस के लिए ऑटोमोबाइल में बुकिंग आरंभ-सराफा, बर्तन बाजार, कपड़ा, किराना में भी अच्छा उछाल

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Oct 18, 2022

Diwali Boom- दीपोत्सव पर बाजार में बूम, चमकेगा व्यापार

खंडवा. त्योहारी सीजन में शुभ मुहूर्त में वाहन खरीदी के लिए पहले से बुकिंग करवाते लोग।

खंडवा.
दीपोत्सव पर बाजार में खरीदी की बूम रहेगी, 125 करोड़ रुपए से ज्यादा का व्यापार पुष्य नक्षत्र से धनतेरस, लक्ष्मी पूजन के दिन होने की संभावना जताई जा रही है। दीपोत्सव को लेकर बाजार भी तैयार है। मंगलवार को पुष्य नक्षत्र में शुभ मुहूर्त पर खरीदी होगी। 22 अक्टूबर को धनतेरस पर्व मनाया जाएगा। ऑटो मोबाइल क्षेत्र और रियल इस्टेट्स में कई तरह के ऑफर ग्राहकों के लिए रखे गए है।
ऑटो मोबाइल में 10 करोड़ का होगा व्यापार
पुष्य नक्षत्र से धनतेरस तक ऑटो मोबाइल में करीब 10 करोड़ रुपए के व्यापार होने की संभावना है। ठक्कर हीरो, सेठी होंडा, खंडवा ऑटो मोबाइल सहित अन्य बाइक शो-रूम पर शुभ मुहूर्त में खरीदी के लिए वाहनों की बुकिंग भी आरंभ हो गई है। सभी प्रकार की करीब एक हजार बाइक पुष्य नक्षत्र और धनतेरस पर उठेगी। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स बाइक की बिक्री भी इस बार अच्छी रहने की संभावना है। चार पहिया वाहनों के साथ खेती के लिए वरदान कहलाने वाले ट्रैक्टर्स की बुकिंग भी अच्छी हो रही है।
रियल इस्टेट्स में मिल रहे अच्छे ऑफर
रियल इस्टेट में बिल्डर्स द्वारा प्लाट बुकिंग पर अच्छे ऑफर भी दिए जा रहे है। बालाजी ग्रुप की सभी कॉलोनियों में त्योहारी सीजन में बुकिंग कराने पर सोने का सिक्का तक दिया जा रहा है। लोगों का रूझान भी रियल इस्टेट्स में नजर आ रहा है। अवैध कॉलोनियों और विवादित कॉलोनियों में लोग प्लाट खरीदने से भी बच रहे है।
सराफा बाजार में रहेगी आज से रौनक
पुष्य नक्षत्र से लेकर दीपावली तक सराफा बाजार में खासी रौनक रहेगी। सोयाबीन की उपज मंडी में आने से बाजार में बूम आई है। आगामी दिनों में देवउठनी ग्यारस से मांगलिक कार्य भी आरंभ हो रहे है। जिसकी खरीदी भी पुष्य नक्षत्र, धनतेरस से शुरू हो जाती है। जिसके चलते सराफा में खरीदी की बूम रहेगी।
बर्तन बाजार, कपड़ा बाजार भी गुलजार
दीपावली पर्व को लेकर कपड़ा बाजार और धनतेरस के लिए बर्तन बाजार भी गुलजार हो गया है। धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा है, जिसके चलते करीब 50 लाख का व्यापार इस बार बर्तन बाजार में होने की संभावना है। वहीं, रेडिमेड कपड़ों सहित साडिय़ां, ड्रेस मटेरियल की भी अच्छी मांग इस बार दिख रही है।
अच्छी बुकिंग है धनतेरस की
धनतेरस पर करीब 100 वाहनों की बुकिंग है। पुष्य नक्षत्र के लिए भी बुकिंग हो चुकी है। लोग बिना बुकिंग के शुभ मुहूर्त में भी आकर वाहन खरीदते है। हमारे पास दो पहिया वाहनों की मांग के अनुसार उपलब्धता है।
देवेंद्र वर्मा, मैनेजर ठक्कर ऑटो मोबाइल
स्कूटर की ज्यादा मांग
पुष्य नक्षत्र और धनतेरस पर 400 से ज्यादा वाहनों की बुकिंग हमारे पास है। इस बार बाइक्स के साथ ही स्कूटर की अच्छी मांग है। अपनी पसंद का वाहन लोग पहले ही बुक करा चुके है। अतिरिक्त स्टॉक भी बुलवाया गया है।
पलाश सेठी, संचालक सेठी होंडा