2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मप्र के इस जिले में जुगाड़ ऐसे जमाई कि पीने का पानी तक कर रहे हैं चोरी

नर्मदा योजना का पानी रास्ते में हो रहा चोरी, जुगाड़ लगाकर पाइपलाइन से किए कनेक्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Amit Jaiswal

•

Updated: 4 May 2018, 12:23 PM IST

Drinking water theft in narmada jal yojna

Drinking water theft in narmada jal yojna

खंडवा. शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए तैयार हुए 106.72 करोड़ रुपए की नर्मदा जल योजना का सही क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। चारखेड़ा से खंडवा तक लाई गई पाइपलाइन के बार-बार फूटने के बीच अब जानबूझकर इन पाइप को फोड़े जाने के मामले बढऩे लगे हैं। योजना का पानी अमलपुरा, जूनापानी, रूधि नाला, आशापुर सहित कई स्थानों पर चोरी हो रहा है। जुगाड़ कर लोगों ने रात के अंधेरे में इस पाइपलाइन से कनेक्शन ले लिए हैं। रास्ते में पानी चोरी होने के कारण शहर में नर्मदा जल योजना से सप्लाई के प्रेशर पर असर पड़ रहा है।

इस तरह से जुगाड़ कर पाइपलाइन से लिया जा रहा है पानी...
- रूधि नाला के पास पाइपलाइन में छेद कर इस तरह पाइप डालकर लिया जा रहा है पानी।
- दाना बाबा और अमलपुरा के बीच एक खेत में सिंचाई के लिए पास में ही पाइप को फोड़ दिया गया है।
- जूनापानी में योजना की मुख्य पाइपलाइन से कनेक्शन ही ले लिए गए हैं।
- हरसूद रोड पर टोल टैक्स के आगे एयर वॉल्व से भी लिया जाता है पानी।

इधर, सुक्ता बैराज में सिर्फ तीन दिन का पानी, अगले सप्ताह लेंगे पानी छुड़वाने पर निर्णय
जसवाड़ी स्थित सुक्ता बैराज में सिर्फ तीन दिन का पानी शेष है। गर्मी बढऩे के कारण ये तेजी से कम हो रहा है। आने वाले दिनों में निगम को भगवंत सागर बांध के रिजर्व कोटे में से पानी छुड़वाना पड़ सकता है। सुक्ता बैराज में पानी की उपलब्धता इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि नर्मदा जल योजना की सप्लाई प्रभावित होने की स्थिति में ये सबसे बड़ा सहारा है। बता दें कि भगवंत सागर बांध में बीते साल के मुकाबले रिजर्व कोटे में इस बार आधा ही पानी रिजर्व हुआ है। फरवरी में 55 एमसीएफटी पानी और मार्च में 60 एमसीएफटी पानी निगम द्वारा इसमें से लिया जा चुका है। अब निगम के जिम्मेदार चाहते हैं कि जितनी देरी से पानी छुड़वाएंगे, उतना ही संकट से बचेंगे। हालांकि सोमवार को सर्किट हाउस क्षेत्र में बिजली कंपनी का मेंटेनेंस होने के कारण सुक्ता के पंप चलाना पड़ेंगे। यहां कई दिनों से पानी जमा होने से मटमैला हो गया है। सुक्ता जलप्रदाय प्रभारी राजेश गुप्ता के अनुसार, फिलहाल तो व्यवस्था बना लेंगे। पानी छुड़वाने के संबंध में निर्णय अगले सप्ताह ही लेंगे।

- हम बता चुके हैं निगम को
चारखेड़ा से खंडवा तक की पाइपलाइन की सतत निगरानी रखते हैं। जुगाड़ करके इससे कनेक्शन लेने वालों के बारे में निगम को बता चुके हैं। निगम व पुलिस के सहयोग से ही रोक सकते हैं।
देवेंद्र सिंह, प्रोजेक्ट इंचार्ज, विश्वा

- वो रिपोर्ट करें, हम सपोर्ट करेंगे
अभी पाइपलाइन कंपनी के पास है। अगर कोई मुख्य पाइपलाइन में से जुगाड़ से कनेक्शन ले रहा है या उसे फोड़ रहा है तो कंपनी, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराए, हम सपोर्ट करेंगे।
जेजे जोशी, आयुक्त, ननि