
खंडवा। मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra) का दूसरा दिन है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हर दिन हजारों लोग इस यात्रा में पहुंच रहे हैं। कांग्रेस लगातार दावा कर रही है कि इस यात्रा का चुनावी राजनीति से कोई लेना देना नहीं है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी शासित राज्य के कई मतदाता इसे अगले चुनाव से जोड़कर भी देख रहे हैं। इस बीच एक महिला ने गुरुवार को मध्यप्रदेश में सरकार बनाने का मंत्र दे दिया।
गुरुवार सुबह बुरहानपुर से रवाना हुई यात्रा खंडवा जिले में पहुंच गई थी। यहां राहुल गांधी (rahul gandhi) और प्रियंका गांधी (priyanka gandi vodra) को देखने और उनसे मिलने वालों का जमघट लगा रहा। कई लोग उनके साथ सेल्फी लेते हुए भी नजर आए। इसी बीच रुस्तमपुर में एक बुजुर्ग महिला राहुल गांधी से मुलाकात करने सामने आ गई। उन्होंने राहुल गांधी को जीत का 'मंत्र' दे दिया।
किसान परिवार की 63 साल की इस महिला का नाम अनिता महाजन है। अनिता महाजन ने राहुल गांधी को सुझाव दिया कि यदि वे चाहते हैं कि राज्य में एक साल बाद होने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बने तो उन्हें किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा करना चाहिए। अनीता महाजन ने राहुल से कहा कि रासायनिक खाद और रसोई गैस के दाम कम करने के साथ ही विधवा पेंशन बढ़ाने के भी प्रयास होना चाहिए।
गौरतलब है कि 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। इस घोषणा का असर किसानों पर ऐसा पड़ा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन गई थी। यह ऐसा दौर था जब 15 सालों बाद कांग्रेस सत्ता में वापस आई थी।
तिरंदाजी का लुत्फ उठाया
इधर, यात्रा के दौरान कुछ अलग ही रंग भी नजर आ रहे हैं। खंडवा जिले से पैदल चलते समय वे अचानक आदिवासियों के समूह को देखकर रुक गए। यहां आदिवासियों के समूह ने उनका स्वागत किया। तभी वे अपने हाथों में पारंपरिक तीर कमान लिए हुए थे। राहुल गांधी ने धनुष उठाया और तीर चलाया। बहन प्रियंका गांधी भी तीर कमान चलाते हुए नजर आई। साथ में पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटा रेहान, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी तीर चलाए।
तीरकमान के साथ लिखा शेर
इधर, कांग्रेस ने भी राहुल और प्रियंका के तीर कमान चलाते फोटो ट्वीटर पर शेयर किया है। इसके साथ एक शेर भी लिखा गया है। जिसमें कहा गया है कि निकला जो तीर कमान से, निशाने तक जाएगा जरूर। पीछे तिरंगा देख रहे हो, वो श्रीनगर में लहराएंगे जरूर।
Updated on:
24 Nov 2022 02:33 pm
Published on:
24 Nov 2022 02:25 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
