2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खंडवा गौरव दिवस : 3 दिन तक गूंजेंगे किशोर दा के सुर, मैराथन दौड़ से हुआ आगाज

स्वर सम्राट किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर खंडवा गौरव दिवस मनाया जा रहा है। तीन दिवसीय समारोह में 2 से 4 अगस्त तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला, पार्श्वगायक राठौर को एक लाख रुपए का किशोर सम्मान दिया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत मैराथन दौड़ से हुई।
2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Aug 02, 2026

Singer Kishore Kumar

खंडवा : किशोर दा की जयंती अवसर पर खंडवा गौरव दिवस की शुरुआत मैराथन दौड़ से हुई, इस दौरान युवा केवल राम तिराहे पर थिरके

स्वर सम्राट किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर खंडवा गौरव दिवस मनाया जा रहा है। तीन दिवसीय समारोह में 2 से 4 अगस्त तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला, पार्श्वगायक राठौर को एक लाख रुपए का किशोर सम्मान दिया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत मैराथन दौड़ से हुई।

किशोर दा की स्मृतियों को संजोना

स्वर सम्राट किशोर कुमार की जयंती पर तीन दिवसीय ‘ खंडवा गौरव दिवस ’ धूमधाम से मनाया जाएगा। नगर निगम और विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित होंगे। 2 से 4 अगस्त तक खेल, संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, फूड फेस्टिवल और किशोर नाइट जैसे आकर्षक कार्यक्रम होंगे। गौरव दिवस का उद्देश्य खंडवा की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देना और किशोर दा की स्मृतियों को संजोना है।

कार्यक्रमों की शुरुआत मैराथन दौड़ से हुई

नगर निगम से केवलराम चौराहे के निकट किशोर दा के पैतृक आवास तक आयोजित मैराथन दौड़ से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें स्कूल-कॉलेज, हॉस्टल के छात्र-छात्राओं के साथ युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। किशोर दा के गानों पर युवा थिरके। महापौर अमृता यादव ने शुभारंभा किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल, प्रियंका सिंह राजावत समेत चेम्बर ऑफ कॉमर्स एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल हुए ।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ बैंड पार्टियों की प्रस्तुति

3 अगस्त को सुबह 7.30 बजे निगम के सामने बने मंच पर स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। शाम को नगर निगम और घंटाघर क्षेत्र में फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। केवलराम चौराहे से घंटाघर तक बैंड पार्टियों की प्रस्तुति निकाली जाएगी, जबकि नगर निगम चौराहे पर किशोर कुमार के लोकप्रिय गीतों पर आधारित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित होगा।

सुबह समाधि पर पुष्पांजलि, शाम को ' किशोर नाइट '

किशोर कुमार की जयंती 4 अगस्त को सुबह 9 बजे उनकी समाधि पर पुष्पांजलि एवं स्वरांजलि कार्यक्रम के साथ मनाई जाएगी। यह आयोजन नगर निगम और किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के संयुक्त तत्वावधान में होगा। वहीं शाम 7.30 बजे आयोजित ' किशोर नाइट ' में ख्यातिप्राप्त गायक पी. गणेश और प्रीति जोशी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

पार्श्वगायक गायन को प्रतिष्ठित किशोर सम्मान

मुंबई के प्रसिद्ध पार्श्वगायक विनोद राठौर को गायन के क्षेत्र में योगदान के लिए एक लाख रुपए की सम्मान राशि एवं ताम्रपत्र के साथ प्रतिष्ठित किशोर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। तीन दिवसीय आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर किया मंथन

शनिवार को कार्यक्रम की फाइनल तैयारी को लेकर प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने संस्थाओं के साथ मंथन किया। इस दौरान तीन दिवसीय कार्यक्रमों को गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किए जाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में तीन दिवसीय आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा हुई। 2 से 4 अगस्त तक होने वाली विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई। इस अवर पर निगम आयुक्त प्रियंका सिंह राजावत, सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह, डीईओ बलवंत पटेल समेत विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।

डेढ़ हजार बच्चों को भेंट करेंगे प्रशस्ति पत्र

जिला प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया जाएगा। करीब डेढ़ हजार से अधिक बच्चों को प्रमाण पत्र वितरण किए जाएंगे। कलेक्ट्रेट में प्रमाण पत्रों को तैयार किया गया है।