6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ladli Bahana Yojana : निमाड़ में 1 लाख 20 हजार बहनों के आवेदन जमा, डेढ़ हजार के खाते बंद

लाड़ली बहना योजना : आवेदन जमा कराने में बुरहानपुर आगे, खंडवा-खरगोन, बड़वानी पिछड़े, कमजोर मॉनीटरिंग से स्थिति खराब

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Mar 31, 2023

Ladli Bahana Yojana: Burhanpur ahead in submission of applications, Khandwa-Khargone

Ladli Bahana Yojana: Burhanpur ahead in submission of applications, Khandwa-Khargone

खंडवा. सरकार की महात्कांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में निमाड़ में गुरुवार तक 1.20 लाख आवेदन जमा हुए हैं। शासन ने निमाड़ के चारों जिले में योजना के लिए 7.48 लाख हितग्राहियों का अनुमानित लक्ष्य दिया है। 25 मार्च से आवेदन जमा की प्रक्रिया शुरू हो गई। लक्ष्य के मुकाबले बुरहानपुर जिले में आवेदन और उनके सत्यापन की स्थिति सबसे अच्छी है । खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर और बड़वानी में आवेदनों की के-वाइसी अपडेट के दौरान डेढ़ हजार से अधिक खाते निष्क्रिय मिले। छह दिन में जमा 1.20 लाख आवेदन में 48 हजार के आधार लिंक हैं। 46 हजार के खाते सक्रिय हैं। अन्य आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है।

खरगोन का लक्ष्य ज्यादा, प्रक्रिया में पीछे

बहना को लाडली बनाने निमाड में सबसे ज्यादा लक्ष्य खरगोन 2.63 लाख का है। इसी तरह खंडवा को 1.84 लाख का लक्ष्य निर्धारित किया है। खंडवा में अभी तक 26 हजार आवेदन जमा हो सका है। इसमें 10,420 खातों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस दौरान 10,090 के खाते सक्रिय मिले हैं। करीब 400 आवेदकों के खाते बंद पाए गए हैं।

ये हैं आंकड़ेजिला लक्ष्य आवेदन आधार लिंक सक्रिय खाते

खंडवा 184033 26717 10420 10090

बुरहानपुर 106460 27324 13332 12903

खरगोन 263119 33101 13200 12846

बड़वानी 194684 33285 11548 11003

कुल 748296 120427 48500 46842

नोट- आंकड़े शासन से जारी की गई रिपोर्ट से लिए गए हैं।

केंद्रों पर अव्यवस्था से नहीं मिल रही निजात

ऑनलाइन आवेदन जमा करने और आधार अपडेशन और खाता लिंक की प्रक्रिया चल रही है। केंद्रों पर अव्यवस्था के चलते बहनों की परेशान कम नहीं हो रही है। खंडवा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में बहनों की लंबी कतार लग रही है। कभी सर्वर तो कभी कर्मचारी देर से आ रहे हैं। कुछ देर बाद आइए, कल आइए केंद्रों पर इस तरह की कहानी चल रही है। गुरुवार को लोक सेवा केंद्र पर आधार अपडेशन की लंबी कतार लगी रही। किसी का अंगूठा तो किसी का मोबाइल नंबर मैच नहीं कर रहा है। आधार में नाम त्रुटि सुधरवाने और नए बनवाने के लिए भी भीड़ लग रही है।


केंद्रों पर आवेदन जमा की प्रक्रिया तेजी से चल रही। कहीं से किसी भी प्रकार के समस्या की सूचना पर फौरन दूर की जाती है। मानीटरिंग के लिए पंचायत और नगरीय सतर पर केंद्रवार अधिकारी लगे हुए हैं। प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

- वीएस राठौर, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं नोडल लाडली बहना योजना