
खंडवा. बीते दिनों हुई बारिश के कारण उफान पर आई नर्मदा नदी का जल स्तर अब कम हो गया है। नर्मदा की बाढ़ कम होने के तबाही की तस्वीरें भी नजर आने लगी हैं। भारी बारिश के बाद उफान पर आई नर्मदा नदी बड़वाह के पास इंदौर-खंडवा रोड पर बने मोरटक्का के पुल से ऊपर से बह रही थी। हालांकि अब बाढ़ का पानी उतर गया है और कभी पुल से करीब 10 फीट ऊपर से बह रही नर्मदा नदी का पानी पुल के नीचे आ चुका है।
बाढ़ खत्म होने पर दिखा तबाही का मंजर
नर्मदा नदी का जल स्तर कम होने के बाद तबाही का मंजर मोरटक्का पुल पर साफ साफ देखा जा सकता है। पुल की सड़क जगह जगह से उखड़ चुकी है। डामर बह गया और ग्रिल को भी नुकसान हुआ है। तकनीकी दल ने बाढ़ का पानी उतरने के बाद मोरटक्का पुल का निरीक्षण किया है और नुकसान के चलते पुल से आवागमन रोक दिया है। निरीक्षण करने आई टीम के अधिकारियों का कहना है कि कम से कम 15 दिनों का वक्त पुल की मरम्मत में लगेगा और काम पूरा होने के बाद ही पुल से आवागमन शुरु हो सकेगा।
करीब 100 किमी. का लगाना होगा चक्कर
करीब 80 साल पहले बना मोरटक्का के पुल को हर साल बारिश में जलस्तर बढ़ने पर नुकसान होता है। पिछले साल भी पुल लगभग एक महीने के लिए बंद रहा था। लेकिन इस बार नुकसान ज्यादा नजर आ रहा है। यहां ये भी बता दें कि खंडवा-इंदौर स्टेट हाइवे पर नर्मदा नदी पर बने मोरटक्का के पुल से आवागमन बंद होने से इंदौर आने जाने वाले भारी वाहनों को करीब 100 किमी. का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ेगा। मोरटक्का ब्रिज से होकर इंदौर से लेकर खंडवा, बुरहानपुर और इच्छापुर तक 205 किलोमीटर सड़क मार्ग पर बड़े ट्रकों का संचालन बड़ी संख्या में होता है।
देखें वीडियो- नर्मदा नदी का रौद्र रूप
Published on:
19 Sept 2023 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
