
MP Assembly Elections
खंडवा. यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत बौरासी गुरुवार को खंडवा पहुंचे। खंडवा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दौड़ में शामिल युवाओं ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। इंदौर नाका क्षेत्र से लेकर गांधी भवन तक स्वागत मंच बनाए गए। ढोल ताशों के साथ बाइक रैली युवा कांग्रेसियों ने निकाली। गांधी भवन पहुंचने के बाद भी शक्ति प्रदर्शन जारी रहा। जिसके चलते संचालनकर्ता को ढोलक वालों को गांधी भवन से बाहर निकालना पड़ा। युवाओं को एकजुट होने की सलाह देने के बाद बौरासी ने बंद कमरे में सभी विधानसभा के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा की। बौरासी से पूछा गया कि क्या वे खंडवा से टिकट के दावेदार है। उन्होंने कहा मैं मेरी विधानसभा में पांच साल से मेहनत कर रहा हूं, वहां की सीट छोड़कर यहां क्यों आउंगा। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर विधानसभा छोड़कर संगठन में आया हूं। उनसे पूछा गया कि यूथ कांग्रेस को चुनाव में कितनी दावेदारी मिलेगी। इस पर उन्होंने कहा जो जीतने वाला केंडिडेट होगा उसे ही टिकट दिया जाएगा। कोई प्रतिशत तय नहीं किया गया है।
गांधी भवन में कहा कि अब समय आ गया है कि एकजुट होकर रहे और चुनाव में वरिष्ठों के कंधे से कंधा मिलाकर बूथ लेवल तक काम करे। उन्होंने कहा युवा अपने साथ नए मतदाताओं को जोड़े और उन्हें पोलिंग बूथ तक लाए। इस मौके पर कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष ओंकार पटेल, शहर अध्यक्ष ठा. इंदलसिंह पंवार, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ. मुनिश मिश्रा, परमजीतसिंह नारंग सहित अन्य ने भी संबोधित किया।
संगठन को करेंगे मजबूत
उन्होंने कहा यहां के सांसद प्रदेश अध्यक्ष होकर भी खंडवा को विकास की गति नहीं दिला पाए। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर अब उनका संगठन सड़कों पर उतरेगा। जब उनसे पूछा गया कि इतने समय से यूथ कांग्रेस निष्क्रिय क्यों रही तो वे जवाब नहीं दे पाए। उनकी जगह महिला कांग्रेस की प्रतिभा रघुवंशी ने माना कि खंडवा में यूथ कांग्रेस कमजोर है। कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा अब संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है।
Published on:
20 Jul 2018 01:50 pm
बड़ी खबरें
View Allखंडवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
