12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘पापा शराब नहीं छोड़ोगे तो मैं मर जाऊंगा’, पिता बोला- जा मर जा और बेटे ने दे दी जान…

mp news: पिता को 10 हजार रुपये की जमानत पर छुड़ाकर लाया था बेटा, रास्ते में ही शराब पीने बैठ गया पिता, पिता ने कहा- जा मर जा तो बेटे ने कर ली खुदकुशी।

2 min read
Google source verification
khandwa

son suicide after father said go die

mp news: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के छैगांवमाखन क्षेत्र के हरसवाड़ा गांव में गुरुवार सुबह एक युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। युवक को परिवार के लोग गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। युवक अपने पिता की शराब पीने की लत से परेशान था, वो चोरी के आरोप में पकड़ाए पिता को थाने से 10 हजार रुपये में जमानत कराकर लाया था। कोरोना काल मां का देहांत होने के बाद से युवक ही अपने पिता व बहन की जिम्मेदारी उठा रहा था।

पिता बोला- जा मर जा तो दे दी जान

हरसवाड़ा गांव का रहने वाला 22 वर्षीय प्रवीण मंडलोई इंदौर की एक डेयरी में काम करता था। उसके पिता को बीते दिनों पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था। प्रवीण को जब इस बात का पता चला तो वो पिता की जमानत कराने बुधवार को गांव आया था। बुधवार को वो पिता की 10 हजार रुपये में जमानत कर उन्हें छुड़ाकर लाया था। परिजन के मुताबिक पिता को शराब पीने की लत है और जब प्रवीण पिता को जमानत पर छुड़ाकर लाया तो गांव के बाहर ही पिता ने शराब खरीद ली और शराब पीने लगा। इस पर प्रवीण ने कहा था कि पापा शराब छोड़ दो वरना मैं मर जाऊंगा। जिस पर पिता ने उससे कहा था कि जा मर जा लेकिन मैं शराब पीना नहीं छोड़ूंगा।

जहर खाकर की खुदकुशी

पिता की बातों से आहत बेटा प्रवीण बुधवार रात को ही इंदौर लौटने वाला था लेकिन परिवारवालों ने उसे ये कहकर रोक लिया था कि फसल पक गई है अब फसल कटवाकर चले जाना। प्रवीण रातभर पिता की बात को दिल पर लगाए सोचता रहा और सुबह सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली। तबीयत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मृतक प्रवीण के मामा ने बताया कि प्रवीण की मां का कोरोना काल में देहांत हो गया था। प्रवीण ही परिवार की जिम्मेदारी उठा रहा था। अब परिवार में पिता व एक बहन बचे हैं।