18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाई की हत्या कर जंगल में दुबक गए आरोपी, इस तरह हुए गिरफ्तार, हैरान कर देगी हत्या की वजह

भाई की हत्या के बाद दो आरोपी जंगल में छिप गए थे। पुलिस ने जंगल में दबिश देकर उन्हे हिरासत में लिया है। पूछताछ में उगला ये राज...

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

seraj khan

Dec 10, 2017

murder mystery

murder mystery

खंडवा. ग्राम गोलजोशी में किसान की हत्या कर दी गई थी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। चचेरी भाइयों ने जुर्म कबूल कर हत्या की कहानी उगल दी। सीएसपी शेषनारायण तिवारी ने कहा आरोपित मनोज पिता गंगाराम और अंकित पिता ज्ञारसीलाल दोनों निवासी गोलजोशी को गिरफ्तार किया गया है।

पड़ोसी मृतक भैयालाल कनाड़े (५५) आए दिन शराब के नशे में गालीगलौज कर विवाद करता था। इससे आरोपितों ने उसकी हत्या कर दी। आरोपितों को ग्राम गोलजोशी के पास जंगल में पद्मनगर टीआई विश्वदीप परिहार ने टीम के साथ पहुंचकर दबोच लिया। ३ दिसंबर की शाम मृतक भैयालाल का विवाद आरोपित अंकित के परिजन से हुआ। शाम को अंकित और मनोज पहुंचे। इसके बाद आरोपितों ने भैयालाल को मारने की साजिश रची।

भैयालाल खेत के लिए निकला तो आरोपित भी वहां पहुंच गए। मोटर चालू कर भैयालाल खेत में पानी देने लगा। इसी दौरान अंकित और मनोज ने उसपर हमला कर दिया। मृतक के भागने पर आरोपितों ने उसे पकड़कर सिर पत्थर से दे मारा। इससे भैयालाल की मौत हो गई थी। एसआई गोकुल अजनेरिया ने बताया आरोपित और मृतक आमने-सामने रहते थे। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। ज्ञात हो, ४ दिसंबर को भैयालाल का शव खेत में पड़ा मिला था।

मृतक की पत्थर व डंडों से पीटकर हत्या की बात सामने आई थी। इसके बाद से ही पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गई थी। पुलिस आरोपियों की सुराग लगाती रही। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी गांव के जंगल में ही छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनसे पूछताछ की तो हत्या करने का सनसनीखेज मामले का खुलासा हो गया। आरोपियों ने हत्या का गुनाह भी कबूल लिया।