18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेवा से संकल्प अभियान : 5 लाख दीयों से रोशन हुआ खंडवा, घर-घर जला ‘ आशीर्वाद का दीया ’

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा से संकल्प अभियान का आगाज हुआ। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलेगा। शहर से गांव तक 27 आईकॉनिक लोकेशन पर रंगोली के बीच दीप प्रज्ज्वलित किए गए। सरकारी भवन और संस्थान भी रोशन से जगमगाए। रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया।
2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Sep 18, 2026

service resolution campaign

खंडवा : ‘आशीर्वाद का दिया ’ से रोशन हुआ खंडवा

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा से संकल्प अभियान का आगाज हुआ। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलेगा। शहर से गांव तक 27 आईकॉनिक लोकेशन पर रंगोली के बीच दीप प्रज्ज्वलित किए गए। सरकारी भवन और संस्थान भी रोशन से जगमगाए। रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया।

शाम ढलते ही शहर से गांव तक जगमग हो उठे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शहर से गांव तक घरों के बाहर ‘ आशीर्वाद का दीया ’ जलाया गया। गुरुवार की शाम 7 बजे शहर से गांव तक एक साथ दीप जले। कुछ ही देर में गलियां, चौराहे, सरकारी परिसर और प्रमुख स्थल रोशनी से जगमगा उठे। लाखों दीयों से खंडवा रोशन हो उठा। सरकारी भवनों और संस्थानों में भी दीप प्रज्ज्वलित हुए।

106 दिव्यांग जनों को उपकरण वितरण

शहर से गांव के तक जलते दीयों के बीच सेवा-संकल्प अभियान का आगाज हुआ। प्रधानमंत्री के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘ सेवा-संकल्प अभियान ’ का आगाज हुआ। अभियान की शुरुआत सुबह जिला पंचायत में सामाजिक न्याय विभाग के द्वारा 106 दिव्यांग जनों को उपकरण वितरण और अस्पताल में रक्तदान शिविर से हुआ। अस्पताल में शाम को दीया जलाकर जश्न मनाया गया।

हरसूद में जनजातीय मंत्री ने जलाया दीप

हरसूद के बुखारदास बाबा मंदिर में जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने घरों के बाहर दीप जलाकर अभियान में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने पीएम के 25 वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं।

50 वार्डों में जले 1.50 लाख दीप, लघु फिल्म देखी

निगम में प्रधानमंत्री पर आधारित लघु फिल्मों एवं आकर्षक रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। शाम 7 बजे विभिन्न प्रमुख स्थलों सहित सभी 50 वार्डों में एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए गए। 1 लाख 20 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए, जबकि निगम की ओर से 30 हजार दीप जलाए गए। महापौर की आतिथ्य में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ दो लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले, राजेश यादव, अनिल वर्मा आदि रहे।

उपकरण मिलते ही दिव्यांगों के खिले चेहरे

जिपं परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगों उपकरण वितरण शिविर हुआ। उपकरण मिलते ही उनके चेहरे खिल उठे। इस दौरान सांसद, विधायकों ने 106 दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए गए। इनमें श्रवण यंत्र, बैसाखी, फोल्डेबल वॉकर, ट्राईसाइकिल, वॉकिंग स्टिक, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, लैपटॉप शामिल हैं। दिव्यांगों को भोजन कराया गया।