20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए तीर्थयात्रा पर निकली मुस्लिम लड़की

MP News : पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए मुस्लिम लड़की 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने जाएगी।
less than 1 minute read
Google source verification
muslim_girl_reached_omkareshwar.jpg

muslim girl reached omkareshwar

पीएम मोदी की फैन-फॉलोइंग तो आप सबने देखी होगी।लेकिन पीएम की ऐसी फैन के बारे आपको ज्यादा जानकारी नहीं होगी। जी हां, मुस्लिम लड़की पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए साइकिल यात्रा पर निकली है। इसके पहले लड़की राममंदिर भी दर्शन के लिए पहुंची थी। वहीं शबनम शेख ने ओंकारेश्वर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए।


शबनम शेख अपने साथी के साथ ओंकारेश्वर पहुंची। वहां पहुंचकर उन्होंने भगवान शिव के दर्शन किए। उन्होंने अपनी साइकिल में भगवा झंडा लगाकर चल रही हैं।शबनम पीएम मोदी की हार्ड-कोर फैन हैं. वह पीएम को तीसरी बार पीएम बनना देखना चाहती हैं। इसके लिए वह मुबंई से साइकिल यात्रा कर रही हैं। वह महाराष्ट्र के दो ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर एमपी पहुंची हैं।


शबनम शेख का कहना है कि महाराष्ट्र को दो ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर चुकी है। ओंकारेश्वर के दर्शन करने बाद वह अब बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन जाएंगी। और पीएम मोदी को पीएम बनाने की मन्नत मांगेंगी। इसके लिे वह रोज 70 से 80 किलोमीटर तक साइकिल से यात्रा कर रहीं हैं। उनकी यह यात्रा 7 से 8 महीनों में पूरी होगी। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान उन्होंने मुबंई से आयोध्या तक पैदल सफर किया था।