20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्राइबल मंत्री के गृह क्षेत्र में पीटीआई को आवंटित, आवास में डॉक्टर, अधीक्षक, शिक्षक और चौकीदार का कब्जा

जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री विजय शाह के क्षेत्र में खेल शिक्षकों के लिए बनाए गए शासकीय आवास पर दूसरे विभागों के कर्मचारी काबिज हैं। जनजातीय क्रीड़ा परिसर खालवा में छह पीटीआई को आवास आवंटित किए गए। जनजातीय कार्य विभाग के क्रीड़ा परिसर में एसी ट्राइबल के आदेश के 25 दिन बाद भी छह पीटीआई को आवास में रहने के लिए जगह नहीं मिली । नई नियुक्ति में बाहर से आए खेल शिक्षकों को रहना मुश्किल हो रहा है।
2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Sep 20, 2026

Tribal Affairs Department

Tribal Affairs Department

जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री विजय शाह के क्षेत्र में खेल शिक्षकों के लिए बनाए गए शासकीय आवास पर दूसरे विभागों के कर्मचारी काबिज हैं। जनजातीय क्रीड़ा परिसर खालवा में छह पीटीआई को आवास आवंटित किए गए। जनजातीय कार्य विभाग के क्रीड़ा परिसर में एसी ट्राइबल के आदेश के 25 दिन बाद भी छह पीटीआई को आवास में रहने के लिए जगह नहीं मिली । नई नियुक्ति में बाहर से आए खेल शिक्षकों को रहना मुश्किल हो रहा है।

पुराने आवंटन आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त

जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री विजय शाह के क्षेत्र में खेल शिक्षकों के लिए बनाए गए शासकीय आवास पर दूसरे विभागों के कर्मचारी काबिज हैं। जनजातीय क्रीड़ा परिसर खालवा में छह पीटीआई को आवास आवंटित किए गए। 25 अगस्त को आदेश भी जारी हो गया। लेकिन आवास अब तक खाली नहीं हुए हैं। इनमें डॉक्टर, हॉस्टल अधीक्षक, शिक्षक और चौकीदार रह रहे हैं। खास बात यह है कि इनके पुराने आवंटन आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जा चुके हैं। इसके बाद भी डॉक्टर समेत चार कर्मचारियों ने आवास खाली नहीं किए हैं। इससे बाहर से आए छह नए खेल शिक्षकों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।

क्रीड़ा परिसर में खिलाडिय़ों की गतिविधियां प्रभावित

शासन ने एक माह पहले क्रीड़ा परिसर में छह खेल शिक्षकों की नियुक्ति की है। शिक्षकों ने ज्वाइन कर कार्य शुरू कर दिया है। जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त खंडवा ने खेल शिक्षकों को आवास अलाट करते हुए आदेश जारी कर दिया है।इसके बाद भी अभी तक आवास पर कब्जा नहीं मिला है। खेल शिक्षक आदेश लेकर विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। वहीं क्रीड़ा परिसर में खिलाडिय़ों की खेल गतिविधियां और व्यवस्थाएं भी प्रभावित हो रही हैं। मामले की जानकारी जनजातीय कार्य विभाग और जिला प्रशासन तक पहुंचाई गई है।

6 पीटीआई को आवास आवंटित, नहीं मिला कब्जा

जनजातीय कार्य विभाग ने पीटीआई रोहित धाकड़, वैशाली अनिया, भरत मीणा, विपिन कुमार सेन, प्रदीप सोनवाणे और सुमित खींची को क्रीड़ा परिसर खालवा में शासकीय आवास आवंटित किए हैं। आवंटन आदेश 25 अगस्त को जारी हुए। 25 दिन बीतने के बाद भी शिक्षक इन आवासों में रह नहीं पा रहे हैं।

चार आवास अब भी दूसरे कर्मचारियों के कब्जे में

विभाग ने पूर्व में आवंटित आवासों के आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं। आदेश के अनुसार एनएच-2 में माध्यमिक शिक्षक वंदना जत्थाप ने आदेश निरस्त होने के बाद खाली कर दिया। लेकिन अन्य चार आवास अब भी खाली नहीं हुए हैं। एनएच-4 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खालवा के डॉ. प्रकाश पटेल, एनएच-5 में सीनियर छात्रावास के चौकीदार राकेश बडोले, एनएच-6 में बालक हाईस्कूल खालवा की रंजना सोनी और एनएच-8 में सीनियर छात्रावास के अधीक्षक अनिल गौर काबिज हैं।

आदेश विभाग का, अमल का इंतजार

एक ओर विभाग ने नए खेल शिक्षकों को आवास आवंटित कर दिए हैं। दूसरी ओर पुराने आवंटन निरस्त होने के बाद भी चार आवास खाली नहीं हुए। इससे विभाग के आदेश के पालन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। खेल शिक्षकों में भी असंतोष है। शिक्षकों का कहना है कि जब आवास उनके नाम आवंटित हो चुके हैं तो उन्हें रहने के लिए इंतजार क्यों करना पड़ रहा है।

इनका कहना : -डॉ. नारायण सिंह, एसी, ट्राइबल

क्रीड़ा परिसर में सभी खेल शिक्षकों के लिए 25 अगस्त को ही आवास आवंटित कर दिए गए हैं। पूर्व में आवंटित आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त हो चुका है। इसके बाद भी यदि कोई काबिज है तो इसकी जांच कराएंगे।