5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पार्षदों ने की सवालों की बौछार, सम्मेलन में फूटेगा गुबार

सबसे पहले यहां जानिए कि पार्षदों ने क्या पूछे हैं सवाल? किस तरह बरप सकता है हंगामा।
4 min read
Google source verification

खंडवा

image

Amit Jaiswal

Jul 07, 2018

nagar nigam khandwa parishad sammelan news khandwa

nagar nigam khandwa parishad sammelan news khandwa

खंडवा. नगर निगम परिषद के साधारण सम्मेलन की तारीख तय होते ही पार्षदों ने सवालों की बौछार कर दी है। नगर निगम अध्यक्ष के माध्यम से इन्होंने अपने प्रश्न सम्मेलन में शामिल कराने के लिए दे दिए हैं।

परिषद सम्मेलन में नए बस स्टैंड का मुद्दा उठेगा तो वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना में अब तक के पिछड़ेपन पर भी बहस होगी। वित्तीय वर्ष 2018-19 का बजट अब तक परिषद से पारित नहीं होने के साथ ही मुख्यमंत्री अधोसंरचना शहरी विकास, वैध-अवैध कॉलोनियां, टेंडर होने के बाद भी काम नहीं होने से जैसे बिंदुओं पर भी प्रश्नकाल में चर्चा होगी।

इन पार्षदों ने पूछे हैं ये प्रश्न...
1. मेहमूद खान, पार्षद, राष्ट्रकवि रसखान वार्ड
- मप्र नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के बजट प्रावधान अनुसार, बजट आय-व्यय पत्र निगम परिषद के समक्ष कब तक प्रस्तुत किया जाना चाहिए। यदि 31 मार्च 2018 तक परिषद ने बजट पारित नहीं या प्रस्तुत नहीं हुआ तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है और नियमों के विपरित किए गए भुगतान की सूची बताएं। 31 मार्च से 13 जुलाई 2018 तक कितना भुगतान हुआ है? बजट पास कराने की जिम्मेदारी किसकी है?
- खंडवा नगरीय क्षेत्र में कितनी कॉलोनी है? कितनी वैध और अवैध है। 10 जनवरी 2015 के बाद से वर्तमान तक कितनी कॉलोनियों को वैध किया है तथा कितनी कॉलोनियों को वैध किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। कॉलोनाइजर्स सहित सूची दें। वैध की गई कॉलोनियों में संपूर्ण विकास कार्य हो चुके हैं क्या? कॉलोनियों में आरक्षित भूखंडों का आधिपत्य निगम के पास है तो उसकी क्या प्रक्रिया है?
- इस परिषद के तीन साधारण सभा हुए हैं। तीनों का कार्य विवरण दें।

२. सिद्दीक पटेल, पार्षद, डॉ. जाकिर हुसैन वार्ड
- प्रधानमंत्री आवास योजना में किस-किस वार्ड के कितने हितग्राही चयनित हुए? अब तक कितनी राशि का भुगतान किया गया, जिन हितग्राहियों को पहली व दूसरी किस्त के बाद राशि नहीं दी गई है, उनकी प्रत्येक की जानकारी कारण सहित बताएं?
- प्रधानमंत्री आवास योजना में अन्य शहरों की तुलना में नगर निगम में केवल 1000 हितग्राहियों को ही लाभ प्राप्त हुआ है। नई डीपीआर पिछले 6 माह में नहीं बन सकी, इसके लिए कौन जिम्मेदार है?, कितने हितग्राहियों के आवेदन निगम में पिछले एक साल में जमा किए गए हैं? नाम, जमा, तारीख की वार्ड अनुसार जानकारी दें। जिन हितग्राहियों के आवेदन जमा हैं, उन्हें कब तक लाभ मिल जाएगा?

3. वेदप्रकाश शर्मा, पार्षद, भवानी माता वार्ड
- मप्र नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 में सलाहकार समितियों मेयर इन काउंसिल तथा निगम परिषद में बजट कब प्रस्तुत किए जाने का प्रावधान हैं? बजट सलाहकार समितियों, मेयर इन काउंसिल में तथा परिषद में कब प्रस्तुत किया गया? क्या परिषद के समक्ष 31 मार्च तक बजट प्रस्तुत किया जाना चाहिए? यदि नहीं किया गया तो इसके लिए कौन दोषी है? 31 मार्च के बाद किए गए भुगतान को क्या अनियमित मानकर एेसा करने वालों पर क्या कार्रवाई की जाएगी?

4. सफिया परवीन, पार्षद, सरोजिनी नायडू वार्ड
- सरोजिनी नायडू वार्ड-11 में करीब 8 माह बीत जाने के बाद भी पार्षद दीना पवार की होटल से दरगाह मालगोदाम तक नाला निर्माण के टेंडर होने के बाद भी आज तक कार्य शुरू क्यों नहीं हुआ?
- रिंग रोड को लेकर नगर निगम परिषद द्वारा अब तक क्या कार्रवाई की गई है?

5. वहीदा बी, पार्षद, कल्लनगंज वार्ड
- मुख्यमंत्री अधोसंरचना शहरी विकास में नाली निर्माण कार्य 4.56 करोड़ में दिया गया है? ठेकेदार द्वारा किन-किन वार्डों में कितने मीटर के हिसाब से कार्य किया? प्रत्येक वार्ड अनुसार जानकारी व ठेकेदार को अब तक कितनी राशि का भुगतान किया गया? नाली निर्माण का कितना कार्य शेष है?
- जनवरी-2015 से अब तक शहर के 50 वार्डों में कितने विकास कार्य हुए हैं व प्रत्येक वार्ड में कितनी राशि लगी? वार्ड वार जानकारी दें।

6. अहमद पटेल, पार्षद
- परिषद गठन के बाद से जनवरी-2015 से निगम द्वारा विभिन्न आयोजनों में टेंट हाउस, साउंड, लाइट, डेकोरेशन, पेयजल, भोजन, नाश्ता में कितना व्यय किया गया? कितनी भुगतान राशि शेष है? वर्ष के अनुसार जानकार दें।
- परिषद गठन के बाद से जनवरी-2015 से जून 2018 तक इंटर लॉकिंग ब्लॉक वार्डों में किन-किन स्थानों में लगाए? नाम सहित जानकारी दें? कितनी राशि का भुगतान किया गया है?

7. मो. इकबाल कुरैशी, पार्षद,
- नया बस स्टैंड का निर्माण में लगभग दो करोड़ रुपए खर्च किए जाने के बाद भी पेयजल, महिला-पुरूषों के लिए स्थायी शौचालय, डेली अपडाउन वालों के लिए दोपहिया व चारपहिया वालों के लिए पार्र्किंग जैसे सुविधाएं क्यों नहीं? 2 करोड़ रुपए की राशि के निर्माण कार्यों 42 फीसदी अधिक की निविदा प्रक्रिया के साथ ही भौतिक सत्यापन के संपूर्ण दस्तावेजों की सत्यापित प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध कराएं व साधारण सभा में 30 मिनट का समय चर्चा के लिए तय करें।

8. मनीष पाटील, पार्षद, संत विनोबा भावे वार्ड
- मेरे वार्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना में 2017-18 में मेरे क्षेत्र में अब तक कितने आवास स्वीकृत हुए हैं? कितने पूर्ण हुए हैं? मुझे जानकारी प्रदान की जाए। ये भी बताएं कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत कितने कर्मचारी कार्यरत हैं?

वार्ड में मार्ग का नाम परिवर्तन के लिए आवेदन
डॉ. जाकिर हुसैन वार्ड क्र.4 के पार्षद सिद्दीक पटेल ने आयुक्त के नाम आवेदन देकर बताया है कि मेरे वार्ड में प्रवेश करने वाले मुख्य मार्ग का नाम खारीबावड़ी है, पूर्व में मार्ग के नाम पर वार्ड का नाम यही था जो कि अब शहीद अशफाक उल्ला वार्ड हो गया है, जो पड़ोसी वार्ड है। क्षेत्र के लोगों की मांग है कि मार्ग का नाम कमाल मोहम्मद पटेल मार्ग किया जाए। साधारण सम्मेलन में प्रस्ताव पारित कराया जाए।

- प्रश्नों को शामिल करेंगे
कुछ पार्षदों को गुरुवार तो कुछ को शुक्रवार को परिषद सम्मेलन की सूचना मिली है। उनके प्रश्न आ रहे हैं, उन्हें शामिल किया जाएगा।
रामगोपाल शर्मा, अध्यक्ष, ननि